Homeराज्यउत्तर प्रदेशUP के CM ने मथुरा में कहा कि अयोध्या से मथुरा तक,...

UP के CM ने मथुरा में कहा कि अयोध्या से मथुरा तक, ये पवित्र स्थल हमारी आध्यात्मिक विरासत के प्रतीक हैं

Published on

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पहुँचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में 500 साल की गुलामी का प्रतीक हमने मिटा दिया। उन्होंने इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताया और कहा कि वे हर साल मथुरा आने का सौभाग्य दो बार पाते हैं। उनका दावा है कि यह धार्मिक और सांस्कृतिक पुनरुत्थान सरकार की प्राथमिकता है। उहोंने ने कहा कि अयोध्या से मथुरा तक, ये पवित्र स्थल हमारी आध्यात्मिक विरासत के प्रतीक हैं।
उन्होंने ब्रजभूमि को ईश्वरीय लीलों की भूमि बताया और उत्तर प्रदेश को सौभाग्यशाली करार दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई तीर्थस्थलों की पौराणिक मान्यता बहाल की जाएगी। उन्होंने घोषणा की कि मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोकुल बलदेव, गोवर्धन और राधाकुंड जैसे स्थानों को फिर से तीर्थ के रूप में स्थापित किया जाएगा। धार्मिक विरासत और आधुनिक विकास में संतुलन ज़रूरी है।उन्होंने सत्याग्रह, स्वदेशी, विरासत संरक्षण, सैनिकों के सम्मान और सामाजिक एकता पर आधारित “पंच प्रण” का स्मरण कराया। गौमाता को सनातन धर्म का प्रतीक बताया व गाय पालन वालों को आर्थिक सहायता का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि गायों की रक्षा की जा रही है और किसान जिन्हें गाय पालने का कार्य सौंपा गया है, उन्हें ₹1,500 प्रति माह की सहायता दी जा रही है; वर्तमान में 16 लाख से अधिक गाय संरक्षण में हैं। 

👁 11.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

अल्फा जेन के प्रदर्शन में कई बाहरियों को चिन्हिंत करने में जुटा प्रशासन, इंटरनेट पर छात्रों ने मांगा समर्थन

फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों के प्रदर्शन के मामले में पुलिस और...

फतेहपुर: बाजार में बाइक हटाने को लेकर बवाल, चौकीदार और उसके बेटे की बीच बाजार पिटाई, वीडियो वायरल

फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के सूर्यकुंड बाजार में बाइक हटाने को लेकर...

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

More like this