उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी अब संगठनात्मक मजबूती की तरफ एक कदम आगे बढ़ती जा रही है संगठन को मजबूती प्रदान किए जाने को लेकर के पार्टी ने गहन मंथन शुरू कर दिया है उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के लगभग 50 जिले ऐसे हैं जिन पर पार्टी अपने संगठन को मजबूती प्रदान करने को लेकर जिला अध्यक्षों में बदलाव करने जा रही है इसको लेकर व्यापक मंथन किया जा रहा है पार्टी की जानकारी सूत्रों का मानना है कि पंचायत चुनाव से पहले इन जिला अध्यक्षों को बदलना बेहद जरूरी है ताकि बूथ कमेटी में बेहतर मजबूती प्रदान हो सके और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के घोषित उम्मीदवार चुनाव मैदान में बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर सके भाजपा में जिला अध्यक्षों को लेकर काफी समय से माहौल गरमाया हुआ हुआ था बिहार चुनाव के बाद अब पार्टी उत्तर प्रदेश में तेजी के साथ काम करने में जुट गई है धरातल में काम कैसे हो इसको लेकर व्यापक रणनीति बनाई जा रही है इसमें सब सबसे पहला कदम यह अपनाया जा रहा है कि यूपी के उन विवादित व आरोपी जिला अध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से बदल दिया जाए जहां पर संगठन के बीच में आपसी गुटबाजी बनी हुई है प्रदेश के ऐसे 50 जिले चिन्हित किए गए हैं जहाँ पर जिला अध्यक्षों को जल्दी ही बदल दिया जाएगा हालांकि जानकार सूत्रों का कहना है कि आरोपी व जातिगत आधार पर जिला अध्यक्षों की सूची तैयार की जा रही है जिला अध्यक्षों के बदले जाने के बाद पूरे संगठन में भी व्यापक फेर बदल होने की संभावनाएं प्रबल हो गई है।
Trending Now
UP से बड़ी खबर BJP के 50 से अधिक जिलाध्यक्ष वदले जायेगे,मंथन शुरू X व वर्तमान विधायको से पूछा जाएगा। विवादित व आरोपित जिला अध्यक्षो की आएगी पहली सूची।








