Homeराज्यउत्तर प्रदेशUP Election 2027: कांग्रेस को लग सकता है झटका! यूपी में सपा-आम...

UP Election 2027: कांग्रेस को लग सकता है झटका! यूपी में सपा-आम आदमी पार्टी की डील से बदल जाएंगे इंडिया गठबंधन के समीकरण?

Published on

उत्तर प्रदेश में अगले साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी (सपा) और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच संभावित सीट बंटवारे की चर्चा ने इंडिया गठबंधन के समीकरणों को लेकर नई अटकलें शुरू कर दी हैं। सूत्रों के अनुसार, समाजवादी पार्टी आप को 15-20 सीटें दे सकती है। इससे कांग्रेस के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

अखिलेश यादव बढ़ा सकते है कांग्रेस की मुश्किलें

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भले ही सार्वजनिक रूप से कह रहे हों कि 2027 के चुनाव में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे, लेकिन अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप के साथ संभावित डील से सहयोगी दल की मुश्किलें बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। इस साल अप्रैल में आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह की अखिलेश यादव से मुलाकात हुई थी। इसके बाद 23 अगस्त को भी दोनों के बीच मुलाकात हुई। सूत्रों का दावा है कि आप आगामी चुनावों में 15-20 सीटें चाहती है।

2024 में आप ने इंडिया अलायंस से कर दिया था अलग

यह चर्चा उस वक्त और महत्वपूर्ण हो गई है जब पंजाब और गोवा में भी चुनाव होने वाले हैं। कांग्रेस किसी भी कीमत पर यूपी में आप के साथ गठबंधन को लेकर सहज नहीं मानी जा रही। 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद आप ने खुद को इंडिया अलायंस से अलग कर लिया था। संजय सिंह समेत आप के कई नेता यह साफ कह चुके हैं कि वे अब इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं हैं।

2022 में आप ने 349 सीटों पर लड़ा था चुनाव

ऐसे में अगर सपा आप को सीटें देने पर राजी होती है तो कांग्रेस को मनाना आसान नहीं होगा। 2022 के विधानसभा चुनाव में आप ने यूपी की 349 सीटों पर चुनाव लड़ा था और कुल 3 लाख 47 हजार से अधिक वोट हासिल किए थे। इनमें से सात सीटों पर पार्टी को 5,000 से अधिक वोट मिले थे। इनमें लोनी, साहिबाबाद, नोएडा, मोहनलालगंज, रुधौली और खलीलाबाद जैसी सीटें शामिल हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में आप ने यूपी में अपना उम्मीदवार नहीं उतारा और सपा को समर्थन दिया था। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी सपा ने कांग्रेस को दरकिनार कर आप को समर्थन दिया था।

आप की एंट्री से कांग्रेस के लिए धर्मसंकट!

अब अगर आप की एंट्री सच साबित होती है तो कांग्रेस के लिए धर्मसंकट खड़ा हो सकता है। एक ओर सपा-कांग्रेस साथ चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं, वहीं आप की एंट्री से समीकरण बदल सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक आप उन सीटों पर दावा कर सकती है जहां 2022 में उसका प्रदर्शन अपेक्षाकृत बेहतर रहा था।

👁 11.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सेंट मैरी सेकेंड्री स्कूल में शिक्षक दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 11 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

​फतेहपुर। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर सेंट मैरी सेकेंड्री स्कूल परिसर में एक...

बसपा छोड़ दूसरी पार्टी में शामिल होंगे मायावती के भतीजे आकाश आनंद? संजय निषाद ने दिया ऑफर, बोले- उचित पद मिलेगा

Akash Anand Mayawati and Sanjay Nishad News: बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद को फिलहाल पार्टी की किसी बड़ी जिम्मेदारी से दूर रखने के फैसले के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है। इसी बीच यूपी सरकार में मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद […]

यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून: नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ समेत कई जिलों में झमाझम बारिश की चेतावनी

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर सक्रियता दिखाई है। शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अचानक तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश शुरू हो गई। नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और मेरठ समेत आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश दर्ज की गई, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। […]

नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी कर फरार हुआ नटवरलाल, एक दर्जन से ज्यादा लोगों को लगाया चूना

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की कथित...

More like this