Homeराज्यउत्तर प्रदेशUP Police Constable Result 2026: यूपी पुलिस रिजल्ट जल्द होगा जारी, जानें क्या...

UP Police Constable Result 2026: यूपी पुलिस रिजल्ट जल्द होगा जारी, जानें क्या रहेगी संभावित कट-ऑफ, ऐसे करें डाउनलोड

Published on

UP Police Constable Result 2026 Update: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट इस हफ्ते जारी होने की उम्मीद है। रिजल्ट घोषित होने के बाद उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना परिणाम आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि इस बार यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में 21 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। 

जून में आयोजित हुई थी परीक्षा

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कांस्टेबल के कुल 32679 पदों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। इस बार लिखित परीक्षा 8 जून, 9 जून और 10 जून, 2026 को राज्यभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे जो कुल 300 अंकों के थे। मूल्यांकन को पारदर्शी बनाने के लिए बोर्ड ने नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था लागू की थी जिसमें हर गलत उत्तर पर 0.5 अंक काटे जाएंगे। बोर्ड ने 20 जून 2026 को प्रोविजनल आंसर की जारी करके उम्मीदवारों से आपत्तियां मांगी थीं।

इतना रह सकता है संभावित कटऑफ

पिछली भर्तियों के कटऑफ के रुझानों को देखें तो इस बार भी मुकाबला कड़ा रहने वाला है। हालांकि, आधिकारिक आंकड़े रिजल्ट के साथ आएंगे लेकिन संभावित रूप से जनरल वर्ग का कटऑफ 214.04, EWS वर्ग का 187.31, OBC कैटेगरी का 198.99, SC का 178.04 और ST का कटऑफ 146.73 के आसपास रहने की उम्मीद है। कटऑफ अंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों को ही भर्ती के अगले चरण के लिए योग्य माना जाएगा।

वर्गों के अनुसार पदों का विवरण

यूपी पुलिस में कांस्टेबल के कुल 32679 पदों पर होने वाली इस भर्ती में सभी वर्गों के लिए पद आरक्षित किए गए हैं। इनमें जनरल कैटेगरी के लिए कुल 13093 पद, EWS के लिए 3264 पद, OBC के लिए 8818 पद, SC के लिए 6857 पद और ST वर्ग के लिए कुल 647 पद तय किए गए हैं।

ऐसे डाउनलोड करें UP Police Constable Result 2026

  • रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहले UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिखाई देने वाले UP Police Constable Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसी जरूरी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें।
  • जानकारी सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अपना स्कोर और क्वालीफाइंग स्टेटस ध्यान से चेक करें।
  • भविष्य के लिए रिजल्ट या मेरिट लिस्ट की PDF डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट अपने पास संभाल कर रखें।

लिखित परीक्षा के बाद शुरू होगा फिजिकल

जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा का कटऑफ पार कर लेंगे उन्हें चयन प्रक्रिया के अगले राउंड के लिए बुलाया जाएगा। इस चरण में सबसे पहले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा जहां उम्मीदवारों के शैक्षणिक और अन्य जरूरी प्रमाण पत्रों की जांच होगी। इसके बाद शारीरिक मानक परीक्षण होगा। इसमें सामान्य, ओबीसी और एससी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और सीने का फुलाव 5 सेंटीमीटर होना चाहिए। वहीं महिला उम्मीदवारों की लंबाई 152 सेंटीमीटर और वजन कम से कम 40 किलोग्राम होना जरूरी है।

शारीरिक दक्षता परीक्षा केवल क्वालीफाइंग मानी जाएगी। इसमें पुरुष उम्मीदवारों को 25 मिनट के अंदर 4.8 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। जबकि महिला उम्मीदवारों को 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर दौड़ना होगा। संभावना जताई जा रही है कि यह प्रक्रिया अगस्त के महीने में शुरू कर दी जाएगी।

👁 14K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर “दलदल बनी सड़क पर तिरंगा लेकर उतरे ग्रामीण, सड़क पर की धान की रोपाई”

फतेहपुर जिले के  ललौली थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव का मामला ,जलभराव और बदहाल...

फतेहपुर: कागजी आश्वासन नहीं, ज़मीन पर हो काम ; सर्वोदय कॉलेज की बदहाली पर छात्रों के समर्थन में गरजा गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक

फतेहपुर-जिले के किशनपुर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी और...

More like this

फतेहपुर “दलदल बनी सड़क पर तिरंगा लेकर उतरे ग्रामीण, सड़क पर की धान की रोपाई”

फतेहपुर जिले के  ललौली थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव का मामला ,जलभराव और बदहाल...