Homeराज्यउत्तर प्रदेशUP Tourism: पर्यटन और विरासत को मिलेगा नया आयाम, नीम करोली सर्किट...

UP Tourism: पर्यटन और विरासत को मिलेगा नया आयाम, नीम करोली सर्किट से नैमिषारण्य तक योगी सरकार का बड़ा प्लान

Published on

Yogi Government will Develop Neem Karoli Circuit: उत्तर प्रदेश को देश और दुनिया के प्रमुख आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और विरासत पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में योगी सरकार ने एक और बड़ा कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट कहा है कि उत्तर प्रदेश केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना, आध्यात्मिक परंपरा और ज्ञान विरासत का प्रतिनिधि प्रदेश है। ऐसे में पर्यटन विकास को केवल सड़क, भवन और बुनियादी ढांचे तक सीमित नहीं रखा जा सकता, बल्कि इसे सांस्कृतिक पुनर्जागरण, स्थानीय अर्थव्यवस्था, रोजगार सृजन और वैश्विक पहचान से जोड़कर आगे बढ़ाया जाना चाहिए।

CM ने की पर्यटन विभाग की समीक्षा

CM योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में पर्यटन विभाग और विभिन्न सांस्कृतिक परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कई महत्वाकांक्षी योजनाओं की प्रगति का आकलन किया। इस दौरान बाबा नीम करोली सर्किट, बुंदेलखंड फोर्ट सर्किट, नैमिषारण्य विकास परियोजना, मिर्जापुर-विंध्याचल मास्टर प्लान, ज्ञान भारतम् मिशन और विभिन्न संग्रहालयों के निर्माण कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

पर्यटन बनेगा सांस्कृतिक अर्थव्यवस्था का आधार

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पर्यटन केवल यात्रियों के आगमन तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह प्रदेश की सांस्कृतिक अर्थव्यवस्था को गति देने का सशक्त माध्यम बन सकता है। उन्होंने कहा कि पर्यटन के विस्तार से स्थानीय हस्तशिल्प, पारंपरिक कला, क्षेत्रीय खानपान, लोक संस्कृति और सेवा क्षेत्र को व्यापक अवसर प्राप्त होंगे। मुख्यमंत्री का मानना है कि यदि पर्यटन को सही दिशा में विकसित किया जाए तो यह लाखों युवाओं के लिए रोजगार का स्रोत बन सकता है। साथ ही प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान भी मिलेगी।

बाबा नीम करोली और बुंदेलखंड फोर्ट सर्किट पर फोकस

बैठक में पर्यटन नीति-2022 में प्रस्तावित संशोधनों की समीक्षा के दौरान बाबा नीम करोली सर्किट और बुंदेलखंड फोर्ट सर्किट के विकास पर विशेष चर्चा हुई। सरकार की योजना बाबा नीम करोली महाराज से जुड़े धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों को एक समेकित पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित करने की है, जिससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Yogi Government Tourism Policy

इसी प्रकार बुंदेलखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक किलों और विरासत स्थलों को जोड़कर बुंदेलखंड फोर्ट सर्किट विकसित किया जाएगा। इससे न केवल क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि बुंदेलखंड की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत को भी नई पहचान मिलेगी।

नई पर्यटन अवधारणाओं को मिलेगा बढ़ावा

बैठक में “परंपरा” विरासत अनुभव केंद्र, कृषि पर्यटन और वाइनयार्ड पर्यटन जैसी नई अवधारणाओं पर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन का स्वरूप लगातार बदल रहा है और आधुनिक पर्यटक केवल दर्शनीय स्थलों तक सीमित नहीं रहना चाहता, बल्कि वह स्थानीय संस्कृति और जीवनशैली का अनुभव भी करना चाहता है। ऐसे में कृषि आधारित पर्यटन, पारंपरिक जीवनशैली और सांस्कृतिक अनुभवों को पर्यटन से जोड़ना समय की आवश्यकता है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

ज्ञान भारतम् मिशन से संरक्षित होगी विरासत

मुख्यमंत्री ने भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण से जुड़े “ज्ञान भारतम् मिशन” की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि भारत की प्राचीन पांडुलिपियां हमारी सभ्यता, दर्शन, विज्ञान और सांस्कृतिक चेतना की अमूल्य धरोहर हैं। इनका संरक्षण केवल दस्तावेज सुरक्षित रखने का कार्य नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ने का माध्यम भी है। बैठक में बताया गया कि अब तक 13 लाख 70 हजार से अधिक पांडुलिपियों का सर्वेक्षण, डिजिटलीकरण और संरक्षण किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने इस कार्य को और गति देने के निर्देश दिए।

Yogi Government Tourism Policy

नौसेना शौर्य वाटिका और आईएनएस गोमती संग्रहालय

मुख्यमंत्री ने लखनऊ में नव लोकार्पित नौसेना शौर्य वाटिका और निर्माणाधीन आईएनएस गोमती शौर्य संग्रहालय की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह परियोजना भारत की समुद्री विरासत, सैन्य गौरव और राष्ट्रभक्ति की भावना को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी।

बैठक में बताया गया कि संग्रहालय में भारतीय नौसेना के गौरवशाली इतिहास, नौसैनिक अभियानों, आईएनएस गोमती की यात्रा और समुद्री शक्ति को आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।इंटरैक्टिव गैलरी, सिम्युलेटर, युवा कैडेट एरीना और अनुभवात्मक प्रदर्शनों के जरिए युवाओं को नौसेना के इतिहास और योगदान से परिचित कराया जाएगा।

शिवाजी महाराज संग्रहालय बनेगा प्रेरणा केंद्र

आगरा में निर्माणाधीन छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र नायकों की प्रेरक गाथाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना राष्ट्रीय दायित्व है। इस संग्रहालय में शिवाजी महाराज के जीवन, स्वराज्य स्थापना, आगरा आगमन, औरंगजेब के दरबार में उनके साहस, आगरा से ऐतिहासिक प्रस्थान और हिंदवी स्वराज्य की अवधारणा को आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि संग्रहालय में मराठा साम्राज्य और उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक संबंधों, अहिल्याबाई होल्कर के योगदान, काशी विश्वनाथ मंदिर के पुनरुद्धार और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों को भी प्रमुखता से स्थान दिया जाए।

Yogi Government Tourism Policy

नैमिषारण्य बनेगा विश्वस्तरीय आध्यात्मिक केंद्र

मुख्यमंत्री ने नैमिषारण्य के समग्र विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि यह केवल एक तीर्थ स्थल नहीं, बल्कि भारत की वैदिक ज्ञान परंपरा और आध्यात्मिक साधना का जीवंत केंद्र है। उन्होंने निर्देश दिए कि यहां धार्मिक आस्था, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक सुविधाओं के बीच संतुलन बनाए रखते हुए विकास कार्य किए जाएं। समग्र मास्टर प्लान के अंतर्गत वेद विज्ञान केंद्र, वैदिक थीम पार्क, वेलनेस सेंटर, राजघाट रिवरफ्रंट, व्यास गद्दी, सूत गद्दी, हनुमानगढ़ी, देवदेवेश्वर मंदिर परिसर, नैमिष हाट, तीर्थयात्री आवास और आधुनिक पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

आधुनिक तकनीक से दिखेगा वैदिक वैभव

बैठक में बताया गया कि प्रस्तावित इंटरप्रिटेशन सेंटर में नैमिषारण्य को वेदों की जन्मस्थली के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। यहां प्रोजेक्शन मैपिंग, लेजर शो, दशावतार विजुअलाइजेशन और पारंपरिक ग्राम्य जीवन की झलक दिखाने वाली आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इस परियोजना को मिशन मोड में आगे बढ़ाया जाए ताकि देश और विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को विश्वस्तरीय अनुभव मिल सके।

विंध्याचल और चित्रकूट पर भी विशेष ध्यान

मिर्जापुर-विंध्याचल क्षेत्र के लिए तैयार किए जा रहे इंटीग्रेटेड मास्टर प्लान की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मां विंध्यवासिनी धाम देश के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक है। यहां भविष्य में बढ़ने वाली श्रद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए सुविधाओं का विकास किया जाना चाहिए।

Yogi Government Tourism Policy

बैठक में त्रिकोण परिक्रमा क्षेत्र के विकास और शक्तिपीठों के इतिहास को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत करने की योजना पर भी चर्चा हुई। वहीं चित्रकूट स्थित प्राचीन सोमनाथ मंदिर के संरक्षण और संवर्धन कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण हमारी साझा जिम्मेदारी है।

विरासत और विकास का संतुलित मॉडल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास कार्यों के दौरान ऐतिहासिक प्रामाणिकता और मूल स्थापत्य स्वरूप को अक्षुण्ण रखना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के लिए विरासत संरक्षण और आधुनिक विकास के बीच संतुलन बनाना होगा। सरकार की इन महत्वाकांक्षी योजनाओं से स्पष्ट है कि उत्तर प्रदेश को केवल पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक विरासत के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में व्यापक रणनीति पर काम किया जा रहा है।

👁 10.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

शिक्षक, महापौर, उपमुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद के बाद उपराज्यपाल, आखिर क्यों डॉ. दिनेश शर्मा को मिली अंडमान-निकोबार की जिम्मेदारी

Dr. Dinesh Sharma  Lieutenant Governor 2026: उत्तर प्रदेश की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के राजनीतिक सफर में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से […]

‘हापुड़ गोलीकांड’ में दीपक की मौत, BSP सुप्रीमो मायावती ने की योगी सरकार से बड़ी मांग

Hapur Badnauli Firing Case: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में हुए बदनौली गोलीकांड में घायल दलित युवक दीपक की रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने इस घटना पर गहरी चिंता और दुख जाहिर किया […]

‘आप ही दलील हैं, आप ही वकील हैं’, इमरान प्रतापगढ़ी बोले- सत्ता ने दे दिया मनमानी का अधिकार

Saharanpur Masjid Demolition Case: सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर की मस्जिद गिराए जाने के मामले में लगातार राजनीतिक और धार्मिक संगठनों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। बता दें कि प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश के बाद की गई। अब इस पूरे मामले पर कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने सोशल मीडिया पर […]

More like this

शिक्षक, महापौर, उपमुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद के बाद उपराज्यपाल, आखिर क्यों डॉ. दिनेश शर्मा को मिली अंडमान-निकोबार की जिम्मेदारी

Dr. Dinesh Sharma  Lieutenant Governor 2026: उत्तर प्रदेश की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के राजनीतिक सफर में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से […]

‘हापुड़ गोलीकांड’ में दीपक की मौत, BSP सुप्रीमो मायावती ने की योगी सरकार से बड़ी मांग

Hapur Badnauli Firing Case: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में हुए बदनौली गोलीकांड में घायल दलित युवक दीपक की रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने इस घटना पर गहरी चिंता और दुख जाहिर किया […]

‘आप ही दलील हैं, आप ही वकील हैं’, इमरान प्रतापगढ़ी बोले- सत्ता ने दे दिया मनमानी का अधिकार

Saharanpur Masjid Demolition Case: सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर की मस्जिद गिराए जाने के मामले में लगातार राजनीतिक और धार्मिक संगठनों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। बता दें कि प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश के बाद की गई। अब इस पूरे मामले पर कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने सोशल मीडिया पर […]