फतेहपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, वी.आई.पी. रोड फतेहपुर के पूर्व छात्र अभिषेक यादव (पुत्र श्री गुलाब सिंह यादव) ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में 835वीं रैंक हासिल कर जिले और विद्यालय का नाम रोशन किया है।
अभिषेक यादव की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि अभिषेक की सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य सुशील तिवारी, कृष्ण चंद वर्मा, पुनीत कुमार चौहान, अजीत और पवन कुमार पांडे सहित अन्य शिक्षकों ने भी अभिषेक यादव को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।








