Homeराज्यउत्तर प्रदेशअखिलेश के अयोध्या दौरे पर SP और BJP आमने सामने, केंद्रीय राज्य...

अखिलेश के अयोध्या दौरे पर SP और BJP आमने सामने, केंद्रीय राज्य मंत्री बघेल बोले- दर्शन करना उनका निजी फैसला

Published on

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। अखिलेश यादव 8 अक्टूबर को अयोध्या जाने वाले हैं। उनके दौरे को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल और समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने प्रतिक्रिया दी है।

अयोध्या जाना और दर्शन करना अखिलेश का निजी फैसला

केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर सधी हुई प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, “हमारे लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी इच्छा के अनुसार कहीं भी आने जाने का पूरा अधिकार मिला हुआ है। अयोध्या जाना अखिलेश यादव का लोकतांत्रिक अधिकार है। बघेल ने स्पष्ट किया कि वह वहां जाकर राम मंदिर में दर्शन करते हैं या नहीं यह पूरी तरह से उनका अपना निजी निर्णय है।”

भगवान राम ने दी थी भ्रष्टाचार पकड़ने की समझ

वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने अयोध्या दौरे को लेकर बड़ा बयान दिया। राजीव राय ने कहा कि, “अयोध्या में जो चोरी और भ्रष्टाचार हो रहा था उसे पकड़ने की समझ भगवान राम ने ही अखिलेश यादव को दी थी। उन्होंने दावा किया कि सपा प्रमुख ने ही उस चोरी का पर्दाफाश किया। राय ने आगे कहा कि अब जब वहां से कुछ दोषियों को हटा दिया गया है तो इस बात की पूरी संभावना है कि अखिलेश यादव भगवान राम के दर्शन करने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए अयोध्या जा रहे हैं।”

8 अक्टूबर को अयोध्या जाएंगे अखिलेश

अखिलेश यादव 8 अक्टूबर को अयोध्या पहुंचेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, वह पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय के आवास पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होंगे। अखिलेश यादव के जारी कार्यक्रम में राम मंदिर जाकर रामलला के दर्शन का स्पष्ट उल्लेख नहीं है। इसी वजह से उनके अयोध्या दौरे को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज है। अयोध्या में संतों और अन्य नेताओं की ओर से अखिलेश यादव से लगातार रामलला के दर्शन करने की अपील की जा रही है।

चुनाव से पहले अयोध्या दौरे के सियासी मायने

अखिलेश यादव का अयोध्या दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हैं। समाजवादी पार्टी ने अयोध्या विधानसभा सीट से पवन पांडेय को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। ऐसे में अखिलेश का अयोध्या जाना धार्मिक कार्यक्रम के साथ-साथ सियासी तौर पर भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि अखिलेश यादव अयोध्या में राम मंदिर जाते हैं या अपने तय कार्यक्रम तक ही सीमित रहते हैं।

👁 3.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

इमरान मसूद को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने कसा तंज, बोले- किसी और को लाओ और चुनाव जितवाओ

लखनऊ में एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद...

यूपी में विपक्षी गठबंधन का नया सियासी समीकरण, मौर्य की एंट्री से सपा-कांग्रेस के बीच बढ़ी ‘स्पेस’ की लड़ाई

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन की तस्वीर लगातार बदल रही...

फतेहपुर में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने पर बड़ा एक्शन, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद पर FIR

फतेहपुर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंककर प्रदर्शन करने के मामले में...

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने किया कार्यकारिणी का विस्तार, पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

फतेहपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा फतेहपुर की जिला कार्यकारिणी विस्तार को लेकर रविवार को...

More like this

इमरान मसूद को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने कसा तंज, बोले- किसी और को लाओ और चुनाव जितवाओ

लखनऊ में एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद...

यूपी में विपक्षी गठबंधन का नया सियासी समीकरण, मौर्य की एंट्री से सपा-कांग्रेस के बीच बढ़ी ‘स्पेस’ की लड़ाई

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन की तस्वीर लगातार बदल रही...

फतेहपुर में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने पर बड़ा एक्शन, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद पर FIR

फतेहपुर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंककर प्रदर्शन करने के मामले में...