Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरअधिकार यात्रा के दूसरे दिन सैकड़ों गांवों में जनसंपर्क, 6 अक्टूबर की...

अधिकार यात्रा के दूसरे दिन सैकड़ों गांवों में जनसंपर्क, 6 अक्टूबर की महापंचायत में पहुंचने की अपील

Published on

फतेहपुर थरियांव। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी की ओर से किसानों की समस्याओं को लेकर चल रही अधिकार यात्रा के दूसरे दिन संगठन के पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान किसानों से संवाद कर उन्हें उनकी समस्याओं और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया तथा मंगलवार, 6 अक्टूबर को ओनहा मोड़, नौबस्ता, मंडा सराय में होने वाली महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई। अधिकार यात्रा के माध्यम से करीब 100 गांवों के किसानों को महापंचायत से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। महापंचायत में अंबापुर-मंडा सराय व चकीवा-थरियांव मार्ग की बदहाल स्थिति और क्षेत्र की चरमराई विद्युत व्यवस्था प्रमुख मुद्दे होंगे। संगठन के जिला अध्यक्ष रिशु सिंह चंदेल ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। महापंचायत के माध्यम से किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाते हुए उनके समाधान की मांग की जाएगी। अधिकार यात्रा में संगठन के कई पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

👁 22.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने किया कार्यकारिणी का विस्तार, पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

फतेहपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा फतेहपुर की जिला कार्यकारिणी विस्तार को लेकर रविवार को...

शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 457  वीं  साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न ।

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले 457...

भारी बारिश से बिजली और सड़क व्यवस्था प्रभावित, CM Yogi ने दिए जल्द सुधार के निर्देश

प्रदेश में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में प्रभावित हुई बिजली और सड़क...

यूपी में 1500 जगह बनेंगे EV चार्जिंग स्टेशन, PM E-DRIVE के तहत तेज हुआ काम

उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए सार्वजनिक चार्जिंग नेटवर्क...

More like this