आदर्श तिवारी
छिवलहा-हथगाँव थाना क्षेत्र के गीता किट्स पब्लिक स्कूल पलिया बुजुर्ग स्थिति अनियंत्रित तेज रफ्तार लोडर पलट गया जिसे 5 लोग घायल हो गए मौके पर पुलिस चौकी प्रभारी छिवलहा अखिलेन्द्र प्रताप सिंह सभी घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस की सहायता से सीएचसी हथगाँव भेजा गया जहाँ पर घायलों का इलाज चल रहा है।
(1)ड्राइवर व मलिक आदित्य उर्फ रवि पुत्र रामबहादुर मोदनवाल (2)सूरज पुत्र जुगुल किशोर (3) नागेंद्र पुत्र रूपचन्द्र नन्दपुर इसकुरी थाना कोतवाली खागा से मवई थाना हुसेनगंज देरशाम रिस्तेदारी मे निमंत्रण मे गए थे तथा (4) रोहित पुत्र सुरेश सूखापुर थाना सुकेती कानपुर नगर (5) शिवसिंह पुत्र रामौतार निवासी टीकर सरांय थाना अशोथर सहित मवई थाना हुसेनगंज निमंत्रण मे गए थे जहाँ से सुबह लगभग 4 बजे वापस लौट रहे थे। जैसे ही पलिया गीता किट्स पब्लिक स्कूल स्थिति पहुंचे थे कि अचानक झपकी लग गई जिससे तेज रफ्तार लोडर अनियंत्रित होकर छिवलहा हथगाँव मार्ग के किनारे ईट के लगे चट्टे को फांदते हुए लोडर जा पलटा जिसमें 5 लोग घायल हो गए । मौके पर मौजूद छिवलहा चौकी प्रभारी अखिलेन्द्र प्रताप सिंह सभी घायलों एम्बुलेंस की सहायता से इलाज के लिए सीएचसी हथगाँव भेज दिया जहाँ पर इलाज चल रहा है।







