More
    Homeराज्यअपने ऊपर हुए हमले को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य का छलका दर्द।...

    अपने ऊपर हुए हमले को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य का छलका दर्द। बताया BJP पोषित गुंडे है हमलावर

    Published on

    यूपी के प्रयागराज में लोक मोर्चा के सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री और अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य का बुधवार को रायबरेली में अपने ऊपर हुए हमले को लेकर दर्द छलक उठा। स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने ऊपर हुए हमले को लेकर प्रदेश की योगी सरकार की कानून व्यवस्था पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश की योगी सरकार जंगल राज का पर्याय बन गई है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। अराजक तत्व गुंडों और माफियाओं का हौसला इस कदर बुलंद है कि अपराधी मनचाहा अपराध कर रहे हैं। योगी सरकार गूंगी, बहरी, अंधी और तमाशबीन बनी हुई है‌। उन्होंने कहा है कि यूपी विशेष तौर पर अपराधियों और माफियाओं का चारागाह बन गया है। उन्होंने कहा कि आए दिन विपक्ष के नेताओं पर हमले हो रहे हैं। इस सरकार में यह आम बात हो गई है। कभी करणी सेना के नाम पर हमला होता है। कभी बजरंग दल के नाम पर हमला होता है। कभी हिंदू को रक्षा दल के नाम पर हमला होता है। उन्होंने हमलावरों को भाजपा सरकार द्वारा पोषित अराजक तत्व बताया है। गुंडे माफिया और अपराधी बीजेपी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हैं। यह सत्ता के संरक्षण में रहकर पूरे उत्तर प्रदेश में गुंडागर्दी कर रहे हैं। ‌उन्होंने कहा है कि आम लोगों का जीना दूभर हो गया है। आए दिन दलित, आदिवासी, पिछड़े और अल्पसंख्यकों पर हमले और हत्याएं हो रही हैं। बहन बेटियों के साथ दुष्कर्म हो रहा है। योगी सरकार गंभीर अपराधों में भी कानूनी कार्यवाही करने से बचती है।
    स्वामी प्रसाद मौर्य आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार अपराधियों को बचाने के लिए मैदान में उतर जाती है।

    6.5K views
    spot_img
    spot_img
    spot_img
    spot_img
    spot_img

    Latest articles

    भगवान शिव और विष्णु की धरती है संभल हम सभी की आस्था का प्रतीक है करोड़ो की योजनाओं की सौगात दी CM ने

    यूपी के संभल पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 546 करोड़ की योजनाओं की सौगात...

    सामाजिक संगठन सुदीक्षा नई राह फाउंडेशन की अनोखी पहल मोदी और योगी की लंबी उम्र के लिए ड्राई फ्रूट रक्षा सूत्र और बिंदी से...

    यूपी के आजमगढ़ में रक्षाबंधन के पर्व पर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी को...

    More like this