Homeराज्यउत्तर प्रदेश‘अब दरी नहीं बिछाएंगे’, अमेरिका में अब्दुल की जीत पर ओवैसी ने...

‘अब दरी नहीं बिछाएंगे’, अमेरिका में अब्दुल की जीत पर ओवैसी ने UP के मुसलमानों को दिया बड़ा संदेश; जानिए क्या कहा

Published on

अमेरिका में हो रहे मिडटर्म चुनाव 2026 के नतीजों को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इन चुनावी नतीजों का हवाला देते हुए उत्तर प्रदेश के मुसलमानों को अपनी राजनीतिक हैसियत मजबूत करने का संदेश दिया है। ओवैसी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि एक अब्दुल मिशिगन में जीत गया है और अब उत्तर प्रदेश के अब्दुल को भी अपनी सियासी पहचान मजबूत करनी होगी।

‘अब्दुल केवल अल्लाह का गुलाम है’

ओवैसी का यह बयान अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के मुस्लिम उम्मीदवार अब्दुल एल सयद की ऐतिहासिक जीत के बाद आया है। ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, “एक अब्दुल मिशिगन में जीत गया, अब उत्तर प्रदेश के अब्दुल को अपनी सियासी पहचान मजबूत करनी होगी। संघियों ने अब्दुल को एक तंज में बदलने की बहुत कोशिश की है। वक्त आ गया है कि हम दिखाएं कि अब्दुल अल्लाह के सिवा किसी की गुलामी नहीं करता। अब दरी नहीं बिछाएंगे।”

अमेरिकी सीनेट में पहुंचने वाले पहले मुस्लिम बने अब्दुल

आपको बता दें कि अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार अब्दुल अल सैयद ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। उन्होंने मिशिगन से सीनेट चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार माइक रोजर्स को करारी शिकस्त दी है। इस जीत के साथ ही अल सैयद अमेरिकी सीनेट के इतिहास में पहुंचने वाले पहले मुस्लिम बन गए हैं। मिशिगन की यह सीट अमेरिकी सीनेट में डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टियों के बीच बहुमत की लड़ाई के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही थी।

अमेरिका में हो रहे इस मिडटर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। वहीं, विपक्षी डेमोक्रेट्स को अमेरिकी सीनेट में स्पष्ट बहुमत मिल गया है। डेमोक्रेट्स ने 50 सीटों का जरूरी आंकड़ा पार कर लिया है जो ट्रंप के लिए एक बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है।

UP में 2027 चुनाव की तैयारी में जुटे हैं ओवैसी

ओवैसी के इस बयान का मुख्य मकसद उत्तर प्रदेश में मुसलमानों को पारंपरिक राजनीतिक दलों के पीछे चलने के बजाय अपनी खुद की सियासी ताकत बढ़ाने का संदेश देना है। आपको बता दें कि साल 2027 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव को देखते हुए असदुद्दीन ओवैसी लगातार अपनी पार्टी AIMIM का जनाधार बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। वह प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं। हाल के दिनों में वह रामपुर और कैराना जैसे इलाकों में भी सभाएं कर चुके हैं।

👁 3.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

‘पहले भगवान श्रीकृष्ण, अब भगवान राम’, धीरेंद्र शास्त्री के नए वायरल वीडियो पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- सभी कार्यक्रम रद्द हो

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री भगवान श्रीकृष्ण के बाद अब भगवान श्रीराम...

सपनों की दुनिया में जी रही है कांग्रेस: विपक्ष के ‘तख्तापलट’ वाले अरमानों पर शिवराज सिंह का करारा तंज

भारतीय जनता पार्टी ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत प्रदेश की राजधानी...

‘राहुल गांधी और विपक्ष के पास न नीति न एजेंडा’, ब्रजेश पाठक ने किया बड़ा दावा; बोले- जनता तीसरी बार BJP को जिताएगी

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष...

More like this

‘पहले भगवान श्रीकृष्ण, अब भगवान राम’, धीरेंद्र शास्त्री के नए वायरल वीडियो पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- सभी कार्यक्रम रद्द हो

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री भगवान श्रीकृष्ण के बाद अब भगवान श्रीराम...

सपनों की दुनिया में जी रही है कांग्रेस: विपक्ष के ‘तख्तापलट’ वाले अरमानों पर शिवराज सिंह का करारा तंज

भारतीय जनता पार्टी ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत प्रदेश की राजधानी...