Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरअब बस बहुत हुआ खागा की सड़कों को खून से लाल होने...

अब बस बहुत हुआ खागा की सड़कों को खून से लाल होने नहीं देंगे – प्रवीण पांडेय बुंदेलखंड राष्ट्र समिति ने नगर में नो एंट्री लगाए जाने के लिए हर संभव लड़ाई लड़े जाने का किया ऐलान

Published on

फतेहपुर खागा नगर में 9 जनवरी, शुक्रवार की शाम हुई दुःखद सड़क दुर्घटना के विरोध में रविवार को खागा नगर पंचायत कार्यालय प्रांगण में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सामाजिक संगठनों, नागरिकों, व्यापारियों एवं पत्रकारों ने एकत्र होकर दिवंगत युवक स्वर्गीय हुकुम चंद्र को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय ने  कहा
अंग्रेज़ी हुकूमत के विरुद्ध आंदोलन के समय खागा की सड़कों ने खून देखा था। उसी धरती पर जन्मे महानायक अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह सहित सभी ज्ञात–अज्ञात शहीदों को मैं कोटि-कोटि नमन और प्रणाम करता हूँ।
आज से दो दिन पूर्व खागा नगर में जो तथाकथित दुर्घटना हुई, वह दोबारा न हो—यह केवल एक परिवार की नहीं, पूरे समाज की पीड़ा है। हम नहीं चाहते कि खागा की सड़कें फिर खून से रंगी जाएँ। क्योंकि आज यह कोई और था, कल किसका नंबर होगा—मेरा या आपके बच्चों का?
उस दिन हम दिल्ली में बुंदेलखंड राष्ट्र समिति, दिल्ली प्रदेश की बैठक में थे, लेकिन इस घटना ने हमें भीतर तक झकझोर दिया। आज भारत में जैसे केवल दो ही जातियाँ रह गई हैं—एक अमीर और दूसरा गरीब। गरीब से सिर्फ़ मतदान की अपेक्षा की जाती है और फिर उसकी जान यूँ ही कुर्बान मान ली जाती है।
आज उस गरीब नागरिक को श्रद्धांजलि देते हुए आइए एक सामूहिक संकल्प लें—अब बस! अब किसी गरीब का बेटा सड़क पर कुर्बानी नहीं देगा।
श्रद्धांजलि सभा के उपरांत उपस्थित नागरिकों ने नगर पंचायत अध्यक्ष  गीता सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से नगरवासियों ने सुबह से शाम तक भारी वाहनों की नो-एंट्री व्यवस्था सख्ती से लागू करने तथा सड़कों व फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कर पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित करने की मांग की।
वक्ताओं ने कहा कि फुटपाथों पर दुकानों के कारण आम नागरिकों, महिलाओं और बच्चों को मजबूरन सड़क पर चलना पड़ता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। यदि समय रहते ठोस निर्णय नहीं लिए गए तो ऐसी घटनाएँ लगातार होती रहेंगी।
मुख्य रूप से
बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के मीडिया प्रभारी देवव्रत त्रिपाठी देव, नास्त्रेदमस त्रिपाठी, चेतन बाजपेई, अभिषेक सिंह, अजय ठाकुर, ओम तिवारी;
गंगा समग्र से राम प्रसाद विश्वकर्मा;
व्यापार मंडल गर्ग गुट के नगर अध्यक्ष प्रशांत केसरवानी व नगर महामंत्री अमित प्रजापति;
व्यापार मंडल मिश्रा गुट के नगर अध्यक्ष अमित पांडेय; विनोद,
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अक्षय त्रिपाठी, सुशांत सारस्वत, राजवीर सिंह, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, विवेक कुमार, आलोक केसरवानी, अमन पंडा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
सभा में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में मांग की कि मानव जीवन की रक्षा सर्वोपरि रखते हुए नगर में यातायात व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जाए, ताकि भविष्य में किसी और परिवार को अपने प्रियजन को न खोना पड़े।

👁 28.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

अब भी परिजनों के मोह से आगे नहीं बढ़ पा रहीं मायावती, क्यों नहीं बन पाईं बहुजन की नेता?

उत्तर प्रदेश में कुछ ही महीनों में विधान सभा चुनाव होने हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती का कहना है कि वह राज्य में पांचवी बार बसपा की सरकार बनाने के लिए तैयारी में जुटी हैं। लेकिन, चुनाव से पहले उनकी पार्टी में जैसी उथल-पुथल है, उसे देखते हुए लगता है कि मायावती […]

जातीय हिंसा और हत्याओं के बाद गरमाई सियासत! यूपी में 2027 चुनाव से पहले जाट, ब्राह्मण और निषाद वोट बैंक पर छिड़ी जंग

UP Caste Politics Jat Brahmin Nishad Vote Bank 2027: उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपराध कोई नई बात नहीं है। लेकिन हाल के तीन हत्याकांडों ने सिर्फ कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं छोड़ा, बल्कि जातीय नैरेटिव और वोट बैंक की सियासत को भी गरमा दिया है। अंकित बालियान, विनोद कुमार साहनी और शिवकुमार त्रिपाठी की मौतों […]

CM Yogi ने दिए बड़े निर्देश: यूपी में 681 प्रमुख मार्ग होंगे गड्ढामुक्त, बारिश बाद होगा स्थायी नवीनीकरण

UP Roads,Pothole Free Roads: उत्तर प्रदेश में बारिश और बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश अभी जारी है, इसलिए सड़क की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए और जो मार्ग बारिश या […]

More like this