Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरअयोध्या दानपात्र चोरी पर हिंदू महासभा का आक्रोश, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजने...

अयोध्या दानपात्र चोरी पर हिंदू महासभा का आक्रोश, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजने का ऐलान

Published on

फतेहपुर। अखिल भारत हिंदू महासभा की जिला इकाई की मासिक बैठक मंगलवार को आईटीआई रोड स्थित कैंप कार्यालय में जिलाध्यक्ष शशिकांत मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने अयोध्या स्थित भगवान श्रीराम मंदिर के दानपात्रों में हुई चोरी की घटना पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया। संगठन ने सरकार से मांग की कि मामले में शामिल सभी आरोपियों, विशेषकर कथित बड़े दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

बैठक में बिहार के भोजपुर जिले में 27 वर्षीय युवा भरत तिवारी की कथित पुलिस हिरासत में हुई मौत पर भी शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बैठक को संबोधित करते हुए हिंदू महासभा की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने कहा कि श्रीराम मंदिर के दानपात्रों में हुई चोरी से करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने मांग की कि इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए तथा यदि कानून के अनुरूप संभव हो तो उनके अवैध निर्माणों पर बुलडोजर कार्रवाई भी की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर कथित मुख्य साजिशकर्ताओं तक पहुंचा जाए।

मनोज त्रिवेदी ने यह भी मांग उठाई कि वर्तमान ट्रस्ट को भंग कर साधु-संतों और अयोध्या के संत समाज की भागीदारी वाला नया ट्रस्ट गठित किया जाए। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण से सनातन समाज की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है और देशभर के श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है।

संगठन ने घोषणा की कि इन मांगों को लेकर 13 जुलाई को देश के महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा जाएगा।

बैठक में प्रयागराज मंडल उपाध्यक्ष रामगोपाल शुक्ला, स्वामी राम आसरे आर्य, करण सिंह पटेल, डॉ. प्रमोद पांडे, संतोष नेता, मूलचंद गुप्ता, एसके गुप्ता, मुकेश चौरसिया, राज शर्मा, अनमोल शुक्ला, श्रवण कुमार, महिला जिलाध्यक्ष संगीता गुप्ता, सुधा सिंह, ओमलता सहित संगठन के दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

👁 23.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में महिला से मोबाइल छिनैती का खुलासा, तीन अभियुक्त गिरफ्तार; चोरी का मोबाइल खरीदने वाला दुकानदार भी शामिल

फतेहपुर। जिले में महिला से मोबाइल छीनने की घटना का कोतवाली पुलिस ने खुलासा...

More like this