Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरअसोथर में बेलगाम अवैध मिट्टी खनन, यमुना कछार के 5 गांवों में...

असोथर में बेलगाम अवैध मिट्टी खनन, यमुना कछार के 5 गांवों में पर्यावरण पर संकट

Published on

रिपोर्ट-नर्सिंग मौर्य

असोथर/फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार धड़ल्ले से जारी है। यमुना कछार के जरौली, सरकंडी, मैकुवापुर, कठौता और बदलेवा गांवों में दिन-रात जेसीबी मशीनों से मिट्टी की खुदाई की जा रही है। ट्रैक्टर-ट्रॉली और भारी डंपरों के जरिए ओवरलोड मिट्टी का परिवहन कर ऊंचे दामों पर बिक्री की जा रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने सरकंडी स्थित पुलिस विभाग के अधीन चांदमारी की जमीन को भी नहीं छोड़ा। इलाके में लगातार जेसीबी मशीनों की गरज और ओवरलोड वाहनों की आवाजाही से लोगों में भारी नाराजगी है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि निर्माण कार्यों और प्लॉट भराई के लिए मिट्टी की जरूरत से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन नियमानुसार पट्टा, परमिशन और रॉयल्टी जमा कर ही खनन होना चाहिए। आरोप है कि असोथर क्षेत्र में बिना किसी अनुमति के 8 से 10 जेसीबी मशीनें लगातार मिट्टी खोद रही हैं और दर्जनों वाहन ओवरलोड मिट्टी ढो रहे हैं।

लोगों ने सवाल उठाया कि पुलिस, राजस्व, वन और खनिज विभाग की जानकारी के बिना इतने बड़े पैमाने पर अवैध खनन आखिर कैसे संभव है। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद कार्रवाई न होने से जिम्मेदार विभागों की मिलीभगत की आशंका भी गहराती जा रही है।

ग्रामीणों के अनुसार सरकंडी पुलिस चौकी के आसपास तक अवैध खनन खुलेआम हो रहा है। इससे खेतों की उर्वरता खत्म हो रही है, भूजल स्तर प्रभावित हो रहा है और बारिश के दौरान पानी के बहाव व कटाव से भौगोलिक स्थिति बिगड़ने का खतरा बढ़ गया है। वहीं ओवरलोड डंपरों की आवाजाही से ग्रामीण सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं।

जिलाधिकारी द्वारा रात में अवैध खनन पर सख्त रोक के निर्देश दिए जाने के बावजूद खनन जारी रहने से प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। नागरिकों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि अवैध खनन तत्काल बंद कराया जाए और खनन कारोबारियों के साथ-साथ संरक्षण देने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाए।

खनिज अधिकारी देशराज पटेल ने बताया कि जरौली और सरकंडी क्षेत्र में मिट्टी खनन की कोई अनुमति सक्रिय नहीं है। वहीं तहसीलदार अमरेश कुमार ने कहा कि उन्हें मिट्टी खनन की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

👁 43.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

IGRS के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई,जर्जर मकान पर दबंगों के कब्जे का आरोप,जांच के नाम पर पुलिस-राजस्व टीम टरका रही, ग्राम प्रधान की...

फतेहपुर। जिले के बिंदकी तहसील क्षेत्र के जाफरगंज थाना अंतर्गत ग्राम तेंदुली लखीपुर में...

फतेहपुर में दो कंटेनरों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, दोनों ड्राइवर गंभीर घायल

फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा-बकेवर मार्ग पर दो कंटेनरों की आमने-सामने भीषण टक्कर...

पूर्व राज्यमंत्री धुन्नी सिंह को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

फतेहपुर। जिले में पूर्व राज्यमंत्री धुन्नी सिंह को सोशल मीडिया के माध्यम से जान...

चार गाड़ियों में ठूंस-ठूंसकर लदी मिलीं भैंसें, हिंदू संगठनों ने पकड़ा, पुलिस ने किया जब्त

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास में मंगलवार को उस समय हंगामा खड़ा...

More like this