Homeराज्यउत्तर प्रदेश'आई लव मोहम्मद' पोस्टर विवाद, प्रदेशभर में कई जगह तनाव, बाराबंकी में...

‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद, प्रदेशभर में कई जगह तनाव, बाराबंकी में बैनर फाड़े जाने पर हंगामा, छावनी में तब्दील हुआ गांव,कई हिरासत में |

Published on

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों ‘आई लव मोहम्मद’ लिखे बैनर और पोस्टर नए विवाद का कारण बन रहे हैं। कहीं इन्हें लेकर समुदायों में खींचतान दिख रही है तो कहीं पुलिस को हालात संभालने के लिए सख्ती करनी पड़ रही है। शुक्रवार को बरेली में इस मुद्दे पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और इसी क्रम में शुक्रवार की रात बाराबंकी जिले के फैजुल्लागंज गांव से भी बड़ा बवाल सामने आया। बाराबंकी जिले केजहांगीराबाद थाना क्षेत्र के इस फैजुल्लागंज गांव में लगाया गया ‘आई लव मोहम्मद’ लिखा बैनर अचानक शुक्रवार शाम चर्चा का कारण बन गया जब धन्नी नामक व्यक्ति जो स्थानीय चौकीदार भी बताया जा रहा है उसने डंडे से उसकी रस्सी तोड़कर बैनर नीचे गिरा दिया जो गांव की गली में दो मकान से रस्सी के सहारे ऊपर बांधा हुआ था, घटना के बाद एक समुदाय के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और नाराजगी जताई। दूसरे पक्ष के लोग भी जमा होने लगे जिससे गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसी दौरान धन्नी के घर पर कुछ युवकों द्वारा तोड़फोड़ किए जाने की बात सामने आई। सूचना पाकर पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकार मौके पर पहुंचे और कई थानों की फोर्स गांव में उतार दी गई, हालात पर काबू पाने के लिए दोनों पक्षों से आरोपी सहित कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया। देर रात पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय भी गांव पहुंचे और उन्होंने पीएसी की तैनाती करवा दी। फिलहाल गांव छावनी में तब्दील है और पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। आरोपी व्यक्ति की पत्नी ने आरोप लगाया कि कुछ लोग घर में घुसकर तोड़फोड़ कर गए और सामान भी गायब कर दिया। वहीं पूरा घटनाक्रम पास की मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। फुटेज में साफ दिख रहा है कि धन्नी डंडे से बैनर गिरा रहा है और मौके पर भीड़ जमा हो रही है। पुलिस ने यह वीडियो कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

👁 6.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र कब से होगा शुरू? विपक्ष के निशाने पर रहेंगे राम मंदिर चढ़ावा समेत कई बड़े मुद्दे

UP News: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होकर 6 अगस्त 2026 तक चलेगा। मंगलवार को CM योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में विधानसभा और विधान परिषद के दोनों सदनों को आहूत किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। राजनीतिक तौर पर इस बार का सत्र […]

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: प्रयागराज से सोनभद्र कनेक्टिविटी को हरी झंडी, जानिए विंध्य एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट की पूरी डिटेल

Vindhya Expressway Project UP: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई यूपी मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने प्रदेश में सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए दो नए एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। इसके साथ ही उच्च शिक्षा, महिला कल्याण, परिवहन, […]

फतेहपुर: धान लगाने के विवाद में महिला की पिटाई, सिर पर गंभीर चोट; पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

फतेहपुर। जनपद के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में खेत में धान लगाने...

फतेहपुर: 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से 5 बंदरों की मौत, 2 गंभीर झुलसे

फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी गांव में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन...

More like this