Homeराज्यउत्तर प्रदेशआकृति चौधरी पर रासुका लगाना DM मेधा रूपम को पड़ा भारी, इलाहाबाद...

आकृति चौधरी पर रासुका लगाना DM मेधा रूपम को पड़ा भारी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वेतन से हर्जाना वसूलने का दिया आदेश

Published on

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्धनगर (नोएडा) में मजदूर आंदोलन के दौरान गिरफ्तार की गई छात्र नेता आकृति चौधरी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाना जिला मजिस्ट्रेट मेधा रूपम को भारी पड़ गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आकृति पर लगे रासुका को रद्द करते हुए DM मेधा रूपम, पुलिस और सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने ना सिर्फ छात्रा को 5 लाख रुपये का हर्जाना देने का आदेश दिया है बल्कि यह पूरी रकम NSA लगाने की प्रक्रिया में शामिल सभी अफसरों के वेतन से वसूलने का सख्त निर्देश भी दिया है।

सर्विस रिकॉर्ड में दर्ज होगी कोर्ट की नाराजगी

हाईकोर्ट के जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस अचल सचदेव की बेंच ने 2 सितंबर को ही आकृति पर लगे रासुका को रद्द कर दिया था जिसका विस्तृत आदेश सोमवार को जारी हुआ। कोर्ट ने आदेश दिया है कि इस मामले में DM मेधा रूपम से लेकर SHO तक जितने भी अफसर शामिल हैं उन सभी के सर्विस रिकॉर्ड में कोर्ट की नाराजगी और उनके निरंकुश आचरण को दर्ज किया जाए।

बता दें कि IAS अफसर मेधा रूपम मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार की बेटी हैं। वह उत्तर प्रदेश कैडर से 2014 बैच की वरिष्ठ IAS अधिकारी हैं। वर्तमान में वह गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) में DM के पद पर तैनात हैं और वह इस जिले की पहली महिला DM भी हैं।

बिना सबूत लगा दिया गया NSA

यह पूरा मामला अप्रैल महीने में नोएडा में हुए मजदूर आंदोलन से जुड़ा है। मजदूर न्यूनतम वेतन, ओवरटाइम और साप्ताहिक छुट्टी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। हाईकोर्ट ने अपनी सुनवाई में पाया कि पुलिस ने आकृति चौधरी को 11 अप्रैल की शाम ही हिरासत में ले लिया था और 12 अप्रैल को उनकी गिरफ्तारी दिखाई थी। जबकि आंदोलन में हिंसा 13 अप्रैल को भड़की थी। इसके बावजूद पुलिस और प्रशासन ने बिना किसी ठोस सबूत के 2 दिन पहले से हिरासत में मौजूद छात्रा पर रासुका लगा दिया।

DM के फैसले को बताया उपहास के लायक

हाईकोर्ट ने डीएम मेधा रूपम के NSA लगाने के फैसले को उपहास के लायक बताया। कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि अफसरों की निष्ठा संविधान के प्रति होनी चाहिए ना कि किसी राजनीतिक नेतृत्व के प्रति। कोर्ट ने कहा कि डीएम ने पुलिस रिपोर्ट पर निष्पक्ष तरीके से गौर नहीं किया और बिना दिमाग लगाए रासुका का आदेश पारित कर दिया ताकि जनता के बीच एक डर का माहौल बने और लोग अधिकारों की मांग के लिए सड़क पर ना आएं। कोर्ट ने डीएम को अपनी शपथ के उल्लंघन का सीधा दोषी माना है।।

आकृति चौधरी की ओर से 50 लाख रुपये के मुआवजे की मांग की गई थी। इस पर कोर्ट ने कहा कि प्रशासन ने जिस अभिमानपूर्ण तरीके से छात्रा को रासुका में बंद किया उसके लिए 5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाना उचित है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यह हर्जाना सरकारी खजाने से नहीं दिया जाएगा बल्कि रासुका की रिपोर्ट बनाने वाले SHO से लेकर इसे बिना सोचे-समझे मंजूर करने वाली DM मेधा रूपम तक सभी जवाबदेह अफसरों की सैलरी से काटा जाएगा।

अन्य मुकदमों में जमानत के बाद ही होगी रिहाई

एनएसए हटने के बावजूद आकृति चौधरी की तुरंत जेल से रिहाई नहीं हो सकेगी। उन्हें जेल से बाहर आने के लिए आंदोलन के दौरान दर्ज किए गए अन्य मुकदमों में भी अदालत से जमानत हासिल करनी होगी। रासुका लगने के कारण उन्हें बिना मुकदमा चलाए एक साल तक जेल में बंद रखा जा सकता था जिससे अब हाईकोर्ट ने उन्हें बड़ी राहत दे दी है।

👁 15.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी अब दंगा, कर्फ्यू और उपद्रव से मुक्त, माफिया के लिए जेल या जहन्नुम: CM योगी

UP Textile Conclave: राजधानी लखनऊ में आयोजित यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव-2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था और निवेश के बदले माहौल को लेकर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति में व्यापक बदलाव आया है। आज उत्तर प्रदेश […]

मोहसिन रजा को योगी सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी: यूपी अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष बने, मिलेगा कैबिनेट दर्जा

Mohsin Raza Appointed UP Minority Commission Chairman: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर पूर्व मंत्री मोहसिन रजा की अहम भूमिका तय हो गई है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने उन्हें नई और बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उत्तर प्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। सबसे खास बात यह है कि इस नई […]

सदाशिव पैलेस में डॉक्टर दंपती से मारपीट का आरोप, 5-6 वेंडरों पर मुकदमा दर्ज,समझौता न करने पर बड़ी धमकी

फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के सदाशिव पैलेस में फिल्म देखने पहुंचे डॉक्टर दंपती के...

More like this