Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरआदर्श व्यापार मंडल की संगोष्ठी, पूर्व विधायक विक्रम सिंह से संवाद में...

आदर्श व्यापार मंडल की संगोष्ठी, पूर्व विधायक विक्रम सिंह से संवाद में प्रदीप गर्ग ने उठाईं व्यापारियों की समस्याएं

Published on

फतेहपुर। आदर्श व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रदीप गर्ग के नेतृत्व में आज शहर के समस्त व्यापारियों के साथ पूर्व विधायक श्री विक्रम सिंह के कार्यालय में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में नगर के व्यापारियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर शहर की प्रमुख समस्याओं को लेकर खुलकर अपनी बात रखी।
संगोष्ठी के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने व्यापारियों की ओर से नगर से जुड़ी विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को पूर्व विधायक विक्रम सिंह के समक्ष विस्तार से रखा। व्यापारियों ने कर व्यवस्था, प्रशासनिक कठिनाइयों, सुरक्षा, अतिक्रमण सहित अन्य विषयों पर अपनी परेशानियां साझा कीं। प्रदीप गर्ग ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराना संगठन की प्राथमिकता है और इसके लिए निरंतर संघर्ष किया जाएगा।
पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा व्यापारियों के लिए संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में वे हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका विधायक होना महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि फतेहपुर उनका अपना जनपद है और वे सदैव व्यापारियों एवं आम जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चाहे व्यापारी हों या किसी भी समाज अथवा संगठन के लोग, वे फतेहपुर की जनता के साथ हमेशा मजबूती से खड़े रहेंगे।
इस अवसर पर संरक्षक हरिओम रस्तोगी, संरक्षक राजीव पुरवार, प्रदेश महिला अध्यक्ष डॉ. माधुरी साहू, जिला अध्यक्ष अभिनव यादव, जिला महामंत्री अमित शरण बॉबी पत्रकार विनोद कसेरा, युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद इमरान, महताब आलम, मोहम्मद अनीस, हार्दिक गुप्ता अमित सोनी, बबल सोनी, अभय गुप्ता, रिंकू सरदार, उपेंद्र सिंह, राजीव गुप्ता गोविंद सिंह संजीव चौरसिया सहित नगर के अनेक प्रतिष्ठित व्यापारी उपस्थित रहे।

👁 16K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

33.10 करोड़ की लागत से बदली फतेहपुर रेलवे स्टेशन की तस्वीर, प्रधानमंत्री मोदी ने किया लोकार्पण

फतेहपुर। फतेहपुर जिले को शनिवार को बड़ी सौगात मिली। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत...

अयोध्या में गविष्ठ यात्रा का भव्य स्वागत, हेमलता पटेल ने उठाई गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ बनाने की मांग

अयोध्या। ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की 81 दिवसीय 'गविष्ठ (गौ-रक्षार्थ धर्मयुद्ध) यात्रा' का शुक्रवार को अयोध्या...

शिक्षा मित्रों की समस्याओं के समाधान की मांग, संगठन ने BSA को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन (जनपद फतेहपुर) ने शिक्षा मित्रों की विभिन्न...

पुलिस अफसर बनकर लोगों को डराते थे आरोपी, फर्जी सिम के जरिए करते थे साइबर ठगी, 17 सिम कार्ड और मोबाइल बरामद।

फतेहपुर: फतेहपुर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर साइबर ठगी करने वाले एक...

More like this