फतेहपुर- उत्तम उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी द्वारा रेहड़ी पटरी व्यापारियों को शोषण से बचाने हेतु उपयुक्त स्थान आबंटन एवं निर्बाध जीवकोपार्जन करने के संबंध में एक ज्ञापन अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद फतेहपुर को दिया गया।
प्रदेश अध्यक्ष द्वारा अवगत कराया गया कि फतेहपुर शहर में रेहड़ी पटरी व्यापारियों की स्थिति बहुत खराब है ,जबकि इनका अर्थव्यवस्था में काफी योगदान है ।प्रतिदिन प्रशासन द्वारा विभिन्न कारणों से यथा यातायात में बाधा,अतिक्रमण के नाम पर उन्हें प्रताड़ित किया जाता है और उनका शोषण किया जाता है ,यह स्थिति तब है जब शासन द्वारा पथ विक्रेता जीविका संरक्षण कानून 2014 एवं रेहड़ी पटरी आजीविका संरक्षण कानून इनके लिए बना है जिसकी धारा तीन की उपधारा तीन के अनुसार इन्हें तब तक नहीं हटाया जा सकता है जब तक सर्टिफिकेट ऑफ वेंडिंग न मिल जाएं और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत इन्हें व्यापार हेतु ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है ।
ये लोग ससम्मान व्यापार कर सके इसकी लिए अग्रलिखित मांगो पर तत्काल कार्यवाही आवश्यक है
1.स्ट्रीट वेंडर्स का सर्वेक्षण करा स्थानीय मीडिया में उसका प्रचार किया जाए ।टाउन वेंडिंग कमेटी का निर्माण जिसमें माननीय विधायक,सांसद,रेहड़ी पटरी व्यापारी सदस्य,व्यापार मंडल अध्यक्ष, व सक्षम अधिकारी शामिल हो। जिसकी नियमित मीटिंग की जाएं।टाउन वेंडिंग कमेटी की अनुशंसा बिना वेंडर्स को न हटाया जाए।
2.स्ट्रीट वेंडिंग प्लान का निर्माण,विभिन्न क्षेत्रों में स्ट्रीट वेंडिंग जोन बनाए जाए
3.स्ट्रीट वेंडर्स को स्मार्ट कार्ड/बिक्री सर्टिफिकेट /आई डी कार्ड जारी किए जाएं जिसमें उनके व्यक्तिगत विवरण व व्यावसायिक विवरण शामिल हो। जिससे उनका कोई उत्पीड़न न कर सके।
4.वेंडर्स शिकायत निवारण समिति का गठन हो।कानून के कार्यान्वयन की निगरानी होनी चाहिए।
5.फूड प्लाजा का निर्माण किया जाए।सुचारू यातायात हेतु पार्किंग एवं फुटपाथ विकसित किए जाएं ।
उपरोक्त मांगो पर यथाशीघ्र कार्रवाई करने की कृपा करें जिससे अतिक्रमण अभियान के कारण व्यापारियों को होने वाले आर्थिक मानसिक और शारीरिक नुकसान से बचाया जा सके।
उत्तम उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी द्वारा रेहड़ी पटरी व्यापारियों को शोषण से बचाने हेतु उपयुक्त स्थान आबंटन एवं निर्बाध जीवकोपार्जन करने के संबंध में एक ज्ञापन अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद को दिया गया।
👁 21.3K views






