Homeराष्ट्रीयउत्तराखण्ड के काशी विश्वनाथ की नगरी उत्तरकाशी में ‘थूक जिहाद’ का मामला,...

उत्तराखण्ड के काशी विश्वनाथ की नगरी उत्तरकाशी में ‘थूक जिहाद’ का मामला, हिन्दू समाज में उबाल हिंदू सम्राट दर्शन भारती बोले देवभूमि की अस्मिता पर आघात बर्दाश्त नहीं ।

Published on

उत्तराखण्ड के काशी विश्वनाथ की नगरी उत्तरकाशी में ‘थूक जिहाद’ का मामला, हिन्दू समाज में उबाल हिंदू सम्राट दर्शन भारती बोले देवभूमि की अस्मिता पर आघात बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई उधर विश्व हिंदू बजरंग दल ने चेतावनी दी जायका रेस्टोरेंट का लाइसेंस स्थायी रूप से निरस्त करने की मांग भगवान काशी विश्वनाथ की पवित्र नगरी उत्तरकाशी में रात एक शर्मनाक और अमानवीय घटना के उजागर होने से पूरे जनपद में आक्रोश की लहर दौड़ गई। शहर के ‘जायका रेस्टोरेंट’ में कार्यरत एक कर्मचारी का “बटर नान रोटी पर थूकते हुए वीडियो” सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय नागरिकों और हिन्दू संगठनों में भारी रोष फैल गया। इस घटना को ‘थूक जिहाद’ बताते हुए हिंदू सम्राट दर्शन भारती, विश्व हिंदू बजरंग दल और अन्य धार्मिक संगठनों ने इसे देवभूमि की अस्मिता पर हमला बताया और दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। हिंदू सम्राट दर्शन भारती ने कहा कि “देवभूमि उत्तराखंड की पहचान धर्म, आस्था और पवित्रता से है। इस भूमि की गरिमा को कलंकित करने वाले तत्व जिहादी मानसिकता के पोषक हैं। प्रशासन यदि ऐसे कृत्यों पर कठोर कार्रवाई नहीं करता, तो हम सत्याग्रह आंदोलन करने को बाध्य होंगे। दोषी पर एनएसए के तहत मुकदमा दर्ज हो और जायका रेस्टोरेंट का लाइसेंस स्थायी रूप से निरस्त किया जाए।” विश्व हिंदू बजरंग दल के जिला प्रभारी कीर्ति महर ने कहा कि “यह देवभूमि की अस्मिता पर सीधा प्रहार है। यदि दोषी के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे।” वहीं जिला संयोजक सचेंद्र परमार ने कहा कि “उत्तरकाशी जैसी पवित्र नगरी में इस तरह की घटनाएँ सांप्रदायिक सौहार्द को आघात पहुँचाती हैं। प्रशासन को इस रेस्टोरेंट को स्थायी रूप से बंद कर देना चाहिए ताकि भविष्य में कोई इस तरह की हरकत न करे। प्रभारी निरीक्षक भावना कैंथोला ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने के बाद रेस्टोरेंट में कार्यरत कर्मचारी को पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया था। पूछताछ के उपरांत उसे छोड़ दिया गया, किंतु उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पवार ने जानकारी देते हुए कहा कि “घटना की जांच गंभीरता से की जा रही है। संबंधित व्यक्ति के खिलाफ विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस ने रेस्टोरेंट से जुड़े तथ्यों की पुष्टि कर खाद्य सुरक्षा विभाग को रिपोर्ट भेज दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जायका रेस्टोरेंट का लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है और विभागीय जांच जारी है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। स्थानीय नागरिकों और धार्मिक संगठनों ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से मौखिक मांग की है कि इस जघन्य कृत्य को सामाजिक अपराध की श्रेणी में लाया जाए, दोषी को कठोर दंड दिया जाए और जायका रेस्टोरेंट का लाइसेंस स्थायी रूप से निरस्त किया जाए। उत्तरकाशी केवल एक नगर नहीं, बल्कि काशी विश्वनाथ की ऊर्जा से पूरित तीर्थभूमि है। ऐसे में धर्म और आस्था को कलंकित करने वाले कृत्यों के विरुद्ध शासन को निर्णायक कदम उठाने होंगे, तभी देवभूमि की गरिमा अक्षुण्ण रह सकेगी।

👁 10.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

पुलिस मुठभेड़ में ₹25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा गया

फतेहपुर जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना चांदपुर और बिन्दकी...

आर्यन चाय प्रकरण: फतेहपुर में FIR के बाद सपा की तीखी टिप्पणी… ना हम भाजपा से डरते हैं ना भाजपा की एफआईआर से

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले का आर्यन चाय प्रकरण थमने का नाम नहीं...

ब्रेकिंग न्यूज़: फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, DCM की टक्कर से दो की मौत

फतेहपुर। जनपद में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज...

फतेहपुर में सपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी का जोरदार स्वागत, बीजेपी सरकार पर बोला हमला

फतेहपुर जिले में समाजवादी पार्टी की गतिविधियां लगातार तेज होती नजर आ रही हैं।...

More like this

पुलिस मुठभेड़ में ₹25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा गया

फतेहपुर जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना चांदपुर और बिन्दकी...

आर्यन चाय प्रकरण: फतेहपुर में FIR के बाद सपा की तीखी टिप्पणी… ना हम भाजपा से डरते हैं ना भाजपा की एफआईआर से

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले का आर्यन चाय प्रकरण थमने का नाम नहीं...

ब्रेकिंग न्यूज़: फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, DCM की टक्कर से दो की मौत

फतेहपुर। जनपद में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज...