Homeअपराधउधारी मांगना पड़ा महंगा: किराना दुकानदार को पीटा, तमंचे से किया फायर,...

उधारी मांगना पड़ा महंगा: किराना दुकानदार को पीटा, तमंचे से किया फायर, कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Published on

नरसिंह मौर्य असोथर फतेहपुर

किराने की दुकान पर उधारी मांगना एक दुकानदार को महंगा पड़ गया। उधारी चुकाने से इनकार करने वाले दबंग न सिर्फ गाली-गलौज और धमकी देकर लौटे, बल्कि कुछ देर बाद लाठी-डंडा और तमंचा लेकर दुकान पहुंचकर जानलेवा हमला भी कर दिया। पीड़ित की शिकायत के बावजूद स्थानीय पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। अंततः कोर्ट की शरण लेने पर न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

घटना असोथर थाना क्षेत्र के कुसुंभी गांव की है। गांव निवासी कमल किशोर की दुकान पर गांव का ही संदीप नामक युवक 2500 रुपये का उधारी सामान पहले ही ले चुका था। आरोप है कि 19 मई 2025 की शाम वह दोबारा उधार लेने दुकान पर पहुंचा। इस पर कमल किशोर ने जब पुराना बकाया चुकता करने की बात कही और उधारी देने से मना कर दिया, तो संदीप गाली-गलौज पर उतर आया। यही नहीं, उसने एससी/एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दी और वहां से चला गया।

कुछ ही देर बाद संदीप अपने चार साथियों—शिवकुमार, हरिओम, सुभाष और गोपाल—के साथ लाठी-डंडा और तमंचा लेकर दुकान पर पहुंचा। दुकान के भीतर घुसकर इन लोगों ने पहले गाली-गलौज की और फिर तमंचे की बट से दुकानदार की बेरहमी से पिटाई की। इस दौरान शिवकुमार ने तमंचे से फायर कर जान से मारने की कोशिश की। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे, जिससे घबरा कर आरोपी धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए।

पीड़ित ने असोथर थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया। उल्टा दोनों पक्षों पर सुलह का दबाव बनाते हुए बाद में दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। जब पीड़ित को पुलिस और एसपी कार्यालय से भी न्याय नहीं मिला तो उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के निर्देश के बाद पुलिस ने बुधवार को संदीप, शिवकुमार, हरिओम, सुभाष और गोपाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक अभिलाष तिवारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच कर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

👁 62K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

एसपी ने किए थानेदारों के तबादले कई और भी रडार में

फतेहपुर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था...

स्व. ममता गुप्ता की स्मृति में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

फतेहपुर: श्रीराम राज्याभिषेक मंडल की संस्थापिका एवं अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा मरणोपरांत "महिला...

सुल्तानपुर में गरजे संजय निषाद, विपक्ष पर साधा निशाना,मीडिया पर भड़के मंत्री

यूपी के सुल्तानपुर में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के...

UP Politics: ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर कसा तंज, बोले- मत भूलना! यूपी में कानून का राज है

Om Prakash Rajbhar Statement On Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर बड़ा बयान दिया है। राजभर ने सपा पर प्रदेश का माहौल बिगाड़ने और अपराधियों को शह देने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ता राज्य में फिर […]

More like this

एसपी ने किए थानेदारों के तबादले कई और भी रडार में

फतेहपुर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था...

स्व. ममता गुप्ता की स्मृति में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

फतेहपुर: श्रीराम राज्याभिषेक मंडल की संस्थापिका एवं अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा मरणोपरांत "महिला...

सुल्तानपुर में गरजे संजय निषाद, विपक्ष पर साधा निशाना,मीडिया पर भड़के मंत्री

यूपी के सुल्तानपुर में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के...