Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरएक नफ़र वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया

एक नफ़र वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया

Published on

नरसिंह मौर्य असोथर फतेहपुर

अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत असोथर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना असोथर पुलिस ने सोमवार को एक नफ़र वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के उपरांत उसे न्यायालय भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय तथा क्षेत्राधिकारी थरियांव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना असोथर पुलिस टीम लगातार वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में आज सोमवार को 17 नवंबर 2025 को उपनिरीक्षक राधे मोहन श्रीवास्तव व कांस्टेबल वीकेश सहित हमराह पुलिस बल ने 01 नफ़र वारंटी अभियुक्त शैलेन्द्र यादव उर्फ़ कृष्ण पाल यादव पुत्र यादव निवासी बेसडी, थाना असोथर जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार किया।

अभियुक्त के विरुद्ध थाना असोथर में केस नंबर 130/18, धारा 323/504 के तहत मुकदमा पंजीकृत गया था तथा वह लंबे समय से न्यायालय से पारित वारंट में वांछित चल रहा था। पुलिस ने अभियुक्त को पकड़कर आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं और बाद में उसे माननीय न्यायालय फतेहपुर में पेश किया गया, जहां से अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी अभिलाष तिवारी का कहना है कि अपराधियों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी चलता रहेगा।

👁 20.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

Shiva Sharma Murder Case Row: 9 से लेकर 21 अक्टूबर तक क्या-क्या हुआ? मॉडल श्रद्धा दुबे केस की पूरी Timeline

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले...

‘दलित उत्पीड़न के 26% मामले यूपी में’, यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने एनकाउंटर पर भी उठाए सवाल

उत्तर प्रदेश में अपराध, दलित उत्पीड़न, महिलाओं के खिलाफ अपराध और एनकाउंटर को लेकर...

‘आजम खान ने हमेशा हिंदुत्व और भारत विरोधी बयान दिए’, स्वतंत्र देव सिंह बोले- गलत आदमी का साथ देना सपा की आदत

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को रामपुर पहुंचे। यहां उन्होंने जिला...

मतदाता सूची में गड़बड़ी का अजीब मामला आया सामने

फतेहपुर में इलाहाबाद-झांसी स्नातक चुनाव की मतदाता सूची में एक अजीबोगरीब गड़बड़ी सामने आई...

More like this