Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरएक ही गांव में दो घरों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी,...

एक ही गांव में दो घरों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, जेवरात व नकदी पार

Published on

नरसिंह मौर्य | असोथर/फतेहपुर

फतेहपुर जनपद के असोथर थाना क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। ऐझी गांव में अज्ञात चोरों ने एक ही रात में दो सूने घरों को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी जरीना पत्नी खलील अपने घर से गेहूं काटने के लिए बाहर गई हुई थीं। इसी दौरान चोरों ने उनके सूने घर को निशाना बनाया और ताला तोड़कर अंदर घुस गए। घर के अंदर रखे बक्से और अलमारी को खंगालते हुए चोर सोने-चांदी के जेवरात और हजारों रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। सुबह जब जरीना घर लौटीं तो दरवाजे का टूटा ताला देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर का सामान बिखरा पड़ा था और कीमती सामान गायब था। उन्होंने तत्काल पुलिस को लिखित शिकायत दी।

इसी रात गांव में दूसरी चोरी की वारदात रहीश के घर में हुई। रहीश रोज़गार के सिलसिले में बंगलौर गया हुआ है। उसकी पत्नी सबाना अकेले होने के कारण दूसरे घर में सोने चली गई थी। इसका फायदा उठाकर चोरों ने घर का ताला तोड़ दिया और अंदर घुसकर बक्से का लॉक भी तोड़ दिया। यहां से भी चोर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। सुबह जब सबाना वापस घर पहुंची तो ताला टूटा देखकर घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी धीरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरी की इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

👁 50.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

Lucknow News: पहले एक ही परिवार का था सरकारी नौकरियों पर कब्जा, पिछली सरकारों पर बरसे CM योगी

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशल विकास मिशन और ITI के तहत प्रशिक्षित युवाओं के सम्मान समारोह में भाग लिया। सीएम योगी ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ आयोजित समारोह में पिछली सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौका सबको बराबर मिले तभी भविष्य अच्छा बन सकता है। इसके […]

UP में गठबंधन पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- राजनीतिक ताकत होगी तभी होगी बातचीत

Chirag Paswan on Alliance: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक गतिविधियां बढ़ा दी हैं। बुधवार को लखनऊ पहुंचे चिराग पासवान ने कहा कि किसी भी राजनीतिक गठबंधन में असरदार बातचीत तभी हो सकती है जब पार्टी का संगठन मजबूत हो, […]

एसपी ने किए थानेदारों के तबादले कई और भी रडार में

फतेहपुर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था...

स्व. ममता गुप्ता की स्मृति में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

फतेहपुर: श्रीराम राज्याभिषेक मंडल की संस्थापिका एवं अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा मरणोपरांत "महिला...

More like this