Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरएकता में शक्ति, मानवता की जीत, ऐतिहासिक दान-3.07 लाख मानवता परिवार के...

एकता में शक्ति, मानवता की जीत, ऐतिहासिक दान-3.07 लाख मानवता परिवार के महान दानवीर सदस्यों ने एक अद्वितीय,अकल्पनीय ,अविश्वसनीय , प्रेरणादायक,अद्भुत उदाहरण पेश किया है।

Published on

फतेहपुर- एकता में शक्ति, मानवता की जीत, ऐतिहासिक दान-3.07 लाख मानवता परिवार के महान दानवीर सदस्यों ने एक अद्वितीय,अकल्पनीय ,अविश्वसनीय , प्रेरणादायक,अद्भुत उदाहरण पेश किया है,जब उन्होंने स्वर्गीय सीताराम जी के मृतक नॉमिनी दीपक साहू के खाते में 3.07 लाख रुपये का ऐतिहासिक दान किया। यह दान मात्र ₹200 के सहयोग से संभव हुआ है, जो यह दर्शाता है कि जब हम एकजुट होते हैं और एक-दूसरे के लिए खड़े होते हैं, तो हम असंभव को भी संभव बना सकता है।

मानवता परिवार द्वारा आपसी सहयोग  से सहयोग राशि उपलब्ध कराने के उपरांत शोकाकुल परिवार को सांत्वना प्रदान करने एवं मृतक आत्मा की शांति हेतु श्रद्धांजलि सभा का आयोजन मानवता परिवार की टीम की तरफ से तांबेश्वर चौराहा ,फतेहपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।*

      फतेहपुर के रानी कॉलोनी निवासी सीताराम साहू की मृत्यु के बाद ‘मानवता परिवार’ उनके परिवार का मजबूत सहारा बनकर उभरा। संगठन ने परिवार को तीन लाख सात हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की, जो 1450 दानवीर सदस्यों द्वारा सीधे नॉमिनी दीपक साहू के बैंक खाते में हस्तांतरित की गई। पचास वर्षीय सीताराम तांबेश्वर मंदिर के पास ठेले पर भेलपुरी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में मां, पत्नी सुनीता, पुत्र दीपक और पुत्री नेहा हैं। हृदयाघात से उनकी अचानक मृत्यु हो गई। उन्होंने मात्र चार महीने इक्कीस दिन पहले ‘मानवता परिवार’ की सदस्यता ग्रहण की थी। संगठन के नियमों के अनुसार, नब्बे दिनों से अधिक सदस्यता वाले व्यक्ति की मृत्यु पर परिवार सहायता का हकदार होता है। सक्रिय सदस्य की मृत्यु पर प्रत्येक सदस्य कम से कम दो सौ रुपये नॉमिनी के खाते में भेजता है। दुर्घटना की स्थिति में इलाज के लिए एक लाख रुपये तक, जबकि गंभीर दुर्घटना या गंभीर बीमारी में दस लाख रुपये तक का सहयोग प्रदान किया जाता है।

संस्थापक हिमांशु कुमार ने बताया कि इससे पहले दुर्घटना में घायल तीन सदस्यों को इलाज के लिए मदद दी गई—राजेश कुमार को छब्बीस हजार, सुनील अग्रहरि को छत्तीस हजार और प्रेम कुमार को अस्सी हजार रुपये का सहयोग किया गया। सीताराम साहू के परिवार ने इस आर्थिक सहायता के लिए ‘मानवता परिवार’ के सभी दानवीरों को हार्दिक धन्यवाद दिया। इस पहल से गरीब परिवार के संकट में संगठन सच्ची मानवता का प्रतीक बन गया।
इस अवसर पर डायरेक्टर एवं संस्थापक श्रीमान हिमांशु कुमार, प्रदेश प्रभारी विनोद चक्रवर्ती, मंडल प्रभारी-अभिलाष कुमार, संरक्षक शिव पटेल, फतेहपुर नगर ब्लॉक प्रभारी-अभिषेक गुप्ता, विनय गुप्ता, रामकिशन, जसवंत कुमार, रजत अग्रहरि, नितिन कुमार पटेल, मोनू शर्मा, परिवार के सदस्य एवं गण व्यक्ति  आदि उपस्थित रहे।

👁 17.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र कब से होगा शुरू? विपक्ष के निशाने पर रहेंगे राम मंदिर चढ़ावा समेत कई बड़े मुद्दे

UP News: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होकर 6 अगस्त 2026 तक चलेगा। मंगलवार को CM योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में विधानसभा और विधान परिषद के दोनों सदनों को आहूत किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। राजनीतिक तौर पर इस बार का सत्र […]

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: प्रयागराज से सोनभद्र कनेक्टिविटी को हरी झंडी, जानिए विंध्य एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट की पूरी डिटेल

Vindhya Expressway Project UP: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई यूपी मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने प्रदेश में सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए दो नए एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। इसके साथ ही उच्च शिक्षा, महिला कल्याण, परिवहन, […]

फतेहपुर: धान लगाने के विवाद में महिला की पिटाई, सिर पर गंभीर चोट; पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

फतेहपुर। जनपद के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में खेत में धान लगाने...

फतेहपुर: 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से 5 बंदरों की मौत, 2 गंभीर झुलसे

फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी गांव में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन...

More like this