More
    HomeUncategorizedएशियन चैंपियन नीतू सिंह को सपा मुखिया व UP के पूर्व मुख्यमंत्री...

    एशियन चैंपियन नीतू सिंह को सपा मुखिया व UP के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सम्मानित किया

    Published on

    फतेहपुर जिले की बेटी नीतू सिंह एशियन योगासन खेल प्रतियोगिता में देश के लिए जीता गोल्ड मेडल
    युएई के फुजैराह अमीरात में आयोजित एशियाई योगासन चैंपियनशिप में भारत की बेटी नीतू ने गोल्ड मेडल जीतकर दुनियाभर में देश का नाम रोशन किया है। नीतू सिंह ने प्रतियोगिता ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। Neetu Singh Wins Gold Medal at Asian Yogasana Championship: युएई के फुजैराह अमीरात में आयोजित एशियाई योगासन चैंपियनशिप में भारत की बेटी नीतू सिंह ने गोल्ड मेडल जीतकर दुनियाभर में देश का नाम रोशन किया है। नीतू सिंह ने प्रतियोगिता ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

    भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए, नीतू सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा और संयम का परिचय दिया और लयबद्ध जोड़ी योग, स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने चीन, श्रीलंका, दक्षिण कोरिया, इंडोनेशिया, मलेशिया, नेपाल और ईरान सहित 16 देशों के 160 शीर्ष एथलीटों के साथ प्रतिस्पर्धा की।

    एशियाई योगासन चैंपियनशिप में नीतू सिंह ने जीता गोल्ड मेडल
    एशियाई योगासन चैंपियनशिप का आयोजन 9-10 अगस्त 2025 को जायद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया था। फुजैरा के क्राउन प्रिंस, महामहिम शेख मोहम्मद बिन हमद अल शर्की के संरक्षण में आयोजित की गई थी और एशियाई योगासन खेल महासंघ (AYSF) द्वारा संयुक्त अरब अमीरात के खेल मंत्रालय के सहयोग से आयोजित की गई थी। एशिया के प्रमुख प्रतिस्पर्धी योग आयोजनों में से एक के रूप में मान्यता प्राप्त, यह एथलीटों को सटीकता, लचीलेपन और सुंदरता का प्रदर्शन करने के लिए एक वैश्विक मंच प्रदान करता है। नीतू सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किए और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपने कौशल और समर्पण का परिचय दिया। उनकी यह उपलब्धि योग को एक प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में वैश्विक स्तर पर मिल रही मान्यता में भारत के लिए एक और उपलब्धि है।
    जिले कि बिटिया नीतू सिंह दुबई अंतरराष्ट्रीय योग प्रतियोगिता मे गोल्ड मेडल अपने नाम किया
    जहानाबाद विधानसभा के देवमई ब्लॉक के ग्राम मीराई कि बिटिया नीतू सिंह पुत्री जितेंद्र सिंह गौतम  ने दुबई के फुजहरा में गोल्ड मेडल जीत कर देश ही नहीं प्रदेश व अपने जिले गांव का नाम रोशन किया है यह कीर्तिमान उत्तर प्रदेश योगासन खेल संघ के चैंपियनशिप डायरेक्टर डॉ दुर्गेश कुमार(टीम मैनेजर राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता, राष्ट्रीय मीडिया इंचार्ज भारतीय योग चिकित्सक संघ )जिनके कुशल नेतृत्व के कारण आज उत्तर प्रदेश के कुल पन्द्रह मेडल संयुक्त अरब अमीरात से लाने में सफल रहे
    योग के माध्यम से शारीरिक मानसिक सामाजिक आध्यात्मिक पक्ष मजबूत कर सकते हैं योग के माध्यम से बच्चों में सहनशीलता और धैर्य  , संतुलित आहार, योग के माध्यम से आप स्वयं को ऊर्जावान तथा बॉडी को फिट रखता है क्योंकि वातावरण में अनेक ऐसे कारण है जो हमारी स्पीड में ब्रेक लगा देते हैं इसके लिए हमें योग करना और लोगों को प्रेरित करना मुख्य उद्देश्य है और योगासन खेल के माध्यम से बच्चों में किस प्रकार योग के प्रति रुचि बढ़ सके योग को केवल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक ही सीमित न रखें बल्कि योग को अपने दैनिक जीवन में भी अपनायें जिससे आप अच्छे समाज का निर्माण कर सकते हैं आज हमें बताते बड़ी खुशी हो रही है कि उत्तर प्रदेश योगासन खेल संघ  की ओर से संयुक्त अरब अमीरात में कुल 13 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया जिसमें 12 स्वर्ण पदक तीन कांस्य पदक हासिल करने में सफल रहे जो इस प्रकार है –
    आहना – लयबद्ध जोड़ी में स्वर्ण पदक (जूनियर गर्ल्स) तारिणी गुप्ता – कलात्मक जोड़ी में स्वर्ण पदक (जूनियर गर्ल्स) ख़ुशी मित्तल – कलात्मक व्यक्तिगत जोड़ी में स्वर्ण पदक (सीनियर गर्ल्स) नित्या सिंघल – लयबद्ध जोड़ी में स्वर्ण पदक (जूनियर गर्ल्स) अलंकृता शर्मा – कलात्मक जोड़ी में स्वर्ण पदक (जूनियर गर्ल्स) सान्वी सहगल – कलात्मक जोड़ी में स्वर्ण पदक (सीनियर गर्ल्स)
    मान्या खन्ना – कलात्मक जोड़ी में स्वर्ण पदक (सीनियर गर्ल्स) सिया बिष्ट – लयबद्ध जोड़ी में स्वर्ण पदक (सीनियर गर्ल्स) अमायरा अरोड़ा – लयबद्ध जोड़ी में स्वर्ण पदक (सीनियर गर्ल्स) कायना नागपाल – लयबद्ध जोड़ी में स्वर्ण पदक (सुपर सीनियर गर्ल्स)
    नीतू सिंह – लयबद्ध जोड़ी में स्वर्ण पदक (सुपर सीनियर गर्ल्स) अल्पना दुबे – पारंपरिक और कलात्मक व्यक्तिगत जोड़ी में कांस्य पदक (सुपर सीनियर गर्ल्स) चंदन कुमार (सीनियर पुरूष वर्ग) स्वर्ण व कांस्य पदक
    – डां दुर्गेश कुमार (उत्तर प्रदेश योगासन खेल संघ )

    13.3K views
    spot_img
    spot_img
    spot_img
    spot_img
    spot_img
    spot_img
    spot_img

    Latest articles

    बजरंगदल के हुतात्मा दिवस कार्यक्रम में भिटौरा प्रखंड के बजरंगियों ने किया बढ़ चढ़कर रक्तदान

    रिपोर्ट -आदर्श तिवारी फतेहपुर के सदर अस्पताल में 2 नवंबर 2025 को बजरंगदल के द्वारा...

    धन्य धन्य हो गया फतेहपुर, तन- मन चढ़ा भक्ति का रंग।बनेगा मंदिर जगन्नाथ , बलभद्र ,सुभद्रा बहना संग।।

    फतेहपुर- शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 409 वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी शहर केमुराइन टोला...

    शिक्षा ,शिक्षक और शिक्षार्थी – पुरातन  एवं अधुनातन  परिदृश्यलेखक : शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी

      हमारे देश में शिक्षा का इतिहास  200-400 साल पुराना नहीं है ।यह तो...

    More like this

    बजरंगदल के हुतात्मा दिवस कार्यक्रम में भिटौरा प्रखंड के बजरंगियों ने किया बढ़ चढ़कर रक्तदान

    रिपोर्ट -आदर्श तिवारी फतेहपुर के सदर अस्पताल में 2 नवंबर 2025 को बजरंगदल के द्वारा...

    धन्य धन्य हो गया फतेहपुर, तन- मन चढ़ा भक्ति का रंग।बनेगा मंदिर जगन्नाथ , बलभद्र ,सुभद्रा बहना संग।।

    फतेहपुर- शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 409 वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी शहर केमुराइन टोला...

    शिक्षा ,शिक्षक और शिक्षार्थी – पुरातन  एवं अधुनातन  परिदृश्यलेखक : शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी

      हमारे देश में शिक्षा का इतिहास  200-400 साल पुराना नहीं है ।यह तो...