Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरओवरलोड ट्रकों और धूल से त्रस्त ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सड़क पर...

ओवरलोड ट्रकों और धूल से त्रस्त ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सड़क पर लगाया जाम

Published on

फतेहपुर-जनपद के असोथर थाना क्षेत्र में ओवरलोड ट्रकों और धूल की समस्या से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। देर रात आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर ओवरलोड ट्रकों को रोक लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि बांदा जनपद की मर्का और चरका मौरम खदानों से निकलने वाले सैकड़ों ओवरलोड ट्रक असोथर कस्बे से होकर गुजरते हैं। इन ट्रकों से उड़ने वाली धूल और लगातार हो रहे आवागमन से स्थानीय लोगों का जीना दूभर हो गया है। इसी समस्या को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दी।

जाम के दौरान काफी देर तक हंगामा चलता रहा। मौके पर स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ने खुद मोर्चा संभाला और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।

आरोप है कि टोल टैक्स बचाने के लिए ये ओवरलोड ट्रक धड़ल्ले से यमुना पुल के रास्ते निकलते हैं और नियमों की खुलेआम अनदेखी की जाती है। पुलिस की मौजूदगी में किसी तरह मामला शांत कराया गया और ट्रकों को आगे जाने दिया गया।

फिलहाल ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई की जाए और धूल से निजात दिलाने के लिए उचित कदम उठाए जाएं, ताकि उन्हें इस परेशानी से राहत मिल सके।

👁 68K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

कौन हैं पूर्व IAS राकेश वर्मा? जिन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें नौकरशाही से राजनीति तक का सफर

Former IAS Rakesh Verma And Actress Zara Khan Join Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री फिरदौस बानो उर्फ ज़ारा खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण […]

सियासत का ‘न्यू लुक’: नीली वर्दी से यूथ वोट पर अखिलेश की नजर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क @ लखनऊ. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच युवा वोटरों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं से सीधे संवाद के अभियानों और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘जेन-जी’ से संवाद के बीच समाजवादी पार्टी ने भी युवाओं को अपनी राजनीतिक रणनीति के […]

‘हिंदू-मुस्लिम दंगे कराना चाहती है सरकार’, मस्जिद विवाद पर अजय राय का सीएम योगी पर बड़ा हमला

Ajay Rai Congress Saharanpur Sambhal Mosque Row: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार राज्य में हिंदू-मुस्लिम दंगे कराने और आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। अजय राय ने मस्जिद विवादों का हवाला देते […]

मायावती का बड़ा बयान; अशोक सिद्धार्थ राजनीति से लें संन्यास, तभी हो सकेगी आकाश आनंद की वापसी

BSP Chief Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपनी पार्टी और संगठन को लेकर एक बड़ा और कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ पर पार्टी मिशन से ज्यादा निजी स्वार्थों को महत्व देने का आरोप लगाया है। मायावती ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि […]

More like this