Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरओवरलोड डंपरों से थारियाव तिराहे पर लगा भीषण जाम, स्कूली बच्चे व...

ओवरलोड डंपरों से थारियाव तिराहे पर लगा भीषण जाम, स्कूली बच्चे व राहगीर रहे परेशान

Published on

रिपोर्ट नर्सिंग मोर्य

फतेहपुर: में ओवरलोड वाहनों का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। मर्का-बांदा क्षेत्र से संचालित मोरम घाट खंड-3 से निकलने वाले ओवरलोड ट्रक और डंपरों के कारण सोमवार को थारियाव तिराहे पर भीषण जाम लग गया। जाम में स्कूली बच्चे, राहगीर और आम यात्री घंटों तक फंसे रहे। कई वाहन चालकों को काफी देर तक जाम में इंतजार करना पड़ा, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों के अनुसार मर्का-बांदा क्षेत्र से प्रतिदिन करीब 300 से अधिक ओवरलोड ट्रक और डंपर मोरम लादकर निकलते हैं। ये भारी वाहन असोथर होते हुए थारियाव मार्ग से गुजरते हैं। वाहनों की अत्यधिक संख्या और ओवरलोडिंग के कारण अक्सर इस मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती है।

सोमवार को दिन में थारियाव तिराहे पर लंबा जाम लग गया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान स्कूल जाने वाले बच्चे, राहगीर और अन्य यात्री जाम में फंसकर परेशान होते रहे। वहीं शाम के समय नगर पंचायत असोथर क्षेत्र में भी जाम की स्थिति बन गई। यहां डायल 112 की गाड़ी और बैंक की कैश वैन भी लंबे समय तक जाम में फंसी रहीं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरलोड वाहनों के कारण न केवल जाम की समस्या बढ़ रही है, बल्कि सड़कें भी तेजी से खराब हो रही हैं। इससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से इस समस्या पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

लोगों ने आरोप लगाया कि मोरम घाटों से निकलने वाले ओवरलोड वाहनों पर प्रभावी रोक नहीं लगाई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने सख्ती नहीं दिखाई तो आने वाले दिनों में जाम और दुर्घटनाओं की समस्या और बढ़ सकती है।

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें थारियाव तिराहे पर लगे जाम में वाहनों की लंबी कतार साफ देखी जा सकती है।

👁 17.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

कौन हैं पूर्व IAS राकेश वर्मा? जिन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें नौकरशाही से राजनीति तक का सफर

Former IAS Rakesh Verma And Actress Zara Khan Join Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री फिरदौस बानो उर्फ ज़ारा खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण […]

सियासत का ‘न्यू लुक’: नीली वर्दी से यूथ वोट पर अखिलेश की नजर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क @ लखनऊ. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच युवा वोटरों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं से सीधे संवाद के अभियानों और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘जेन-जी’ से संवाद के बीच समाजवादी पार्टी ने भी युवाओं को अपनी राजनीतिक रणनीति के […]

‘हिंदू-मुस्लिम दंगे कराना चाहती है सरकार’, मस्जिद विवाद पर अजय राय का सीएम योगी पर बड़ा हमला

Ajay Rai Congress Saharanpur Sambhal Mosque Row: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार राज्य में हिंदू-मुस्लिम दंगे कराने और आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। अजय राय ने मस्जिद विवादों का हवाला देते […]

मायावती का बड़ा बयान; अशोक सिद्धार्थ राजनीति से लें संन्यास, तभी हो सकेगी आकाश आनंद की वापसी

BSP Chief Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपनी पार्टी और संगठन को लेकर एक बड़ा और कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ पर पार्टी मिशन से ज्यादा निजी स्वार्थों को महत्व देने का आरोप लगाया है। मायावती ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि […]

More like this