Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरकच्ची दीवार भरभराकर गिरी, मलबे में दबी महिला की हालत गंभीर

कच्ची दीवार भरभराकर गिरी, मलबे में दबी महिला की हालत गंभीर

Published on

फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के मड़ौली गांव में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। बकरी को चारा डालने गई महिला कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दब गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार, महिला घर के पास बंधी बकरी को चारा डाल रही थी, तभी अचानक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई और वह मलबे में दब गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए महिला को मलबे से बाहर निकाला।

घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि मलबे में दबकर बकरी की मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा। बताया जा रहा है कि दीवार काफी पुरानी और जर्जर थी, जिसके अचानक गिर जाने से यह हादसा हुआ।

👁 30.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

विमान हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि, पांच युवाओं ने किया रक्तदान

फतेहपुर। सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को अहमदाबाद के मेघाणी नगर...

हाईवे किनारे बोरी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका से हड़कंप

फतेहपुर। जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र में हाईवे किनारे एक पीली बोरी में महिला का...

फतेहपुर: बिना पंजीकरण संचालित तेजस अस्पताल सीज, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप FIR की तैयारी

फतेहपुर। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स के निर्देश पर जनपद में अवैध रूप से संचालित निजी...

More like this