फतेहपुर- नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का पार्टी पदाधिकारीयों द्वारा जेल रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित सभा में जोरदार स्वागत किया गया, स्वागत समारोह में जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव द्वारा उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा जो दायित्व दिया गया है उसे आप सभी पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के सहयोग से कुशलता पूर्वक पूर्ण करेंगे, संगठन के सभी कार्यक्रमों अभियानों के साथ ही आसन्न सभी चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता में है सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मान व हितों की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है कार्यकर्ता संगठन के विचारों को जन जन तक पहुंचाये, समारोह में उपस्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति जी द्वारा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा, कि अन्नू श्रीवास्तव जी संगठन के बहुत ही पुराने सिपाही हैं इन्हें सभी वरिष्ठ व युवा कार्यकर्ता का साथ मिल रहा है, उधर कमल कि माला पहनाकर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सावन गुप्ता ,अनुभव शुक्ला ,संदीप गुप्ता,अशोक तिवारी,कुनाल ने भाजपा कार्यालय में स्वागत किया।
Trending Now
कमल कि माला पहनाकर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सावन गुप्ता ने साथियो के साथ पार्टी कार्यलय में किया स्वागत।






