Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरकर्मचारियों ने बीएसए कार्यालय में दिया धरना - बीएसए के माध्यम से...

कर्मचारियों ने बीएसए कार्यालय में दिया धरना – बीएसए के माध्यम से अपर मुख्य सचिव व शिक्षा निदेशक को भेजा मांग पत्र ।

Published on

फतेहपुर। यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मांगों को लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया तत्पश्चात बीएसए के माध्यम से अपर मुख्य सचिव व शिक्षा निदेशक को मांग पत्र भेजते हुए सभी मांगों को पूरा किए जाने की आवाज उठाई। बीएसए ने ज्ञापन को उच्चाधिकारियों को प्रेषित किए जाने का आश्वासन दिया। एसोसिएशन के जनपदीय अध्यक्ष अनिल सिंह एवं जनपदीय सचिव दीपक कुमार की अगुवई में बीएसए कार्यालय में धरना प्रारंभ किया गया। धरने का संचालन संरक्षक सुशील कुमार शुक्ला ने किया। धरने के दौरान 18 सूत्रीय मांगों के संबंध में जनपदीय अध्यक्ष अनिल सिंह ने प्रकाश डाला। धरने के समाप्त होने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी भारती त्रिपाठी के माध्यम से 18 सूत्रीय मांग पत्र अपर मुख्य सचिव माध्यमिक/बेसिक, महानिदेशक स्कूल शिक्षा व शिक्षा निदेशक माध्यमिक/बेसिक, अपर शिक्षा निदेशक प्रयागराज को भेजा। बीएसए ने आश्वासन दिया कि ज्ञापन को उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दिया जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाष कुमार, उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, संगठन मंत्री सुरजीत कुमार, अरविन्द कुमार साहू, मानस रावत, शैलेन्द्र कुमार गुप्ता, मोनू, शाइस्ता नसरीन, सरिता, अभिलाष, राजेश कुमार, श्याम बिहारी, सौरभ, विनीता, कु0 कोमल, देशराज पाल, गंगाराम उत्तम, विनीत रस्तोगी, राघवेन्द्र आदि लिपिकीय संवर्ग के सदस्य मौजूद रहे।

👁 6.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ता बाइक जुलूस के साथ पहुंचे

फतेहपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 489 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के...

भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्ट -नवल कुमार फतेहपुर में ग्राम पंचायत कुरा की रहने वाली आशा देवी ने...

फूलन देवी शहादत दिवस पर सपा का श्रद्धांजलि कार्यक्रमफूलन देवी को श्रद्धांजलि, सपा ने किया प्रतिमा स्थापना का वादा

फतेहपुर- असोथर विकासखंड क्षेत्र के सरकंडी स्थित मैकुवापुर में शनिवार को समाजवादी पार्टी के...

More like this

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ता बाइक जुलूस के साथ पहुंचे

फतेहपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 489 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के...

भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्ट -नवल कुमार फतेहपुर में ग्राम पंचायत कुरा की रहने वाली आशा देवी ने...