Homeराज्यउत्तर प्रदेशकांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आवास तक बीजेपी का हंगामा, राहुल गांधी के...

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आवास तक बीजेपी का हंगामा, राहुल गांधी के विरोध में फाड़े पोस्टर और बरसाए डंडे

Published on

देश के विभिन्न हिस्सों में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। शनिवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, दिल्ली, अहमदाबाद और मुंबई में बीजेपी महिला मोर्चा ने कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर विरोध प्रदर्शन किए। प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी पर सवाल उठाए।

लखनऊ में कांग्रेस मुख्यालय से प्रदेश अध्यक्ष के आवास तक हंगामा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय को घेरने का प्रयास किया। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोका। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस मुख्यालय से प्रदेश अध्यक्ष अराधना मिश्रा मोना के आवास तक के रास्ते में लगे राहुल गांधी और कांग्रेस के पोस्टरों पर डंडे बरसाए और फाड़ दिए।

अराधना मिश्रा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “यह भाजपा की हताशा और लाचारी को दर्शाता है। पोस्टर फाड़ने से हमारा संघर्ष, हमारी लड़ाई या हमारी विचारधारा कमजोर नहीं होती, बल्कि और मजबूत होती है। पोस्टर फाड़ो, हम संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए और जोर से लड़ेंगे।”

दिल्ली और अहमदाबाद में भी विरोध

दिल्ली में भी बीजेपी महिला मोर्चा ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप जेएनयू की एक प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम से जुड़े यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर हैं।

गुजरात के अहमदाबाद में पालडी स्थित कांग्रेस मुख्यालय (राजीव गांधी भवन) के बाहर भी महिला मोर्चा ने प्रदर्शन किया। भारी पुलिस सुरक्षा के बीच कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पार्टी अपने सांसद के खिलाफ गंभीर आरोपों पर चुप है।

मुंबई से चित्रा वाघ का निशाना प्रियंका और सोनिया गांधी पर

महाराष्ट्र में बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष चित्रा वाघ ने कहा, “एमपी प्रियंका गांधी ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा जोर-शोर से लगाती हैं, लेकिन इस मुद्दे पर चुप हैं। सोनिया गांधी भी आगे नहीं आ रही हैं। जब उनकी अपनी पार्टी के सांसद पर 11 छात्राओं से जुड़े गंभीर कदाचार के आरोप हैं, तो वे पद पर क्यों बने हुए हैं? उन्हें कांग्रेस से हटाया जाना चाहिए।”
बीजेपी महिला मोर्चा का दावा है कि कांग्रेस सांसद पर जेएनयू की छात्राओं द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए गए हैं और पार्टी नेतृत्व इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है। कांग्रेस पक्ष इन आरोपों को राजनीतिक रूप से प्रेरित बता रहा है और कह रहा है कि पोस्टर फाड़ने से उनका संघर्ष कमजोर नहीं होगा।

👁 4.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

 यूपी की मंडियां होंगी चकाचक! योगी सरकार का 15 दिवसीय ‘स्वच्छ मंडी-शुभ मंडी अभियान’ शुरू

उत्तर प्रदेश की कृषि उत्पादन मंडियों में साफ-सफाई की व्यवस्था को बेहतर बनाने...

UP Navratri: नवरात्रि में देवी धामों से गूंजेगी बेटियों के सम्मान की आवाज, 26 मंदिरों में नारी शक्ति का संदेश

शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के प्रमुख देवी मंदिरों में...

तीन महीने तक बिस्तर पर गुजरी जिंदगी, पांच ट्यूमर हटे तो फिर चलने लगी मथुरा की बेटी

चिकित्सा जगत में जटिल सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति में सुधार उम्मीद...

यूपी में हवाई अड्डों की स्थिति पर सियासी घमासान, आराधना मिश्रा ने उठाया खर्च का मुद्दा

उत्तर प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने के दावों के बीच कांग्रेस ने राज्य...

More like this

 यूपी की मंडियां होंगी चकाचक! योगी सरकार का 15 दिवसीय ‘स्वच्छ मंडी-शुभ मंडी अभियान’ शुरू

उत्तर प्रदेश की कृषि उत्पादन मंडियों में साफ-सफाई की व्यवस्था को बेहतर बनाने...

UP Navratri: नवरात्रि में देवी धामों से गूंजेगी बेटियों के सम्मान की आवाज, 26 मंदिरों में नारी शक्ति का संदेश

शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के प्रमुख देवी मंदिरों में...

तीन महीने तक बिस्तर पर गुजरी जिंदगी, पांच ट्यूमर हटे तो फिर चलने लगी मथुरा की बेटी

चिकित्सा जगत में जटिल सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति में सुधार उम्मीद...