HomeUncategorizedकिसान हत्याकांड: जिद्दी का गैर जमानती वारंट जारी, गिरफ्तारी को दबिश तेज

किसान हत्याकांड: जिद्दी का गैर जमानती वारंट जारी, गिरफ्तारी को दबिश तेज

Published on

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)।

13 जनवरी की रात खेत में किसान राम सुमेर सिंह की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी जितेंद्र उर्फ जिद्दी के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने उसके घर और संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वह अभी तक गिरफ्त से बाहर है। गिरफ्तारी न होने पर पुलिस उसके खिलाफ इनाम घोषित करने की तैयारी कर रही है।
असोथर थाना क्षेत्र के टीकर गांव निवासी किसान राम सुमेर सिंह की 13 जनवरी 2026 की रात खेत में गला घोटकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद धारदार हथियार से गला रेतकर वारदात को अंजाम दिया गया था।
मामले में पुलिस पहले ही मृतक की पत्नी रेनू, उसकी महिला मित्र मालती और राजू पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जांच में सामने आया था कि रेनू ने मालती के साथ मिलकर 60 हजार रुपये में पति की हत्या की सुपारी दी थी।
हत्याकांड में बहरामपुर निवासी राम प्रकाश उर्फ मद्दू और जितेंद्र उर्फ जिद्दी वांछित थे। राम प्रकाश ने 4 फरवरी को आत्मसमर्पण कर दिया था। रिमांड पर पूछताछ के दौरान जितेंद्र उर्फ जिद्दी की मुख्य भूमिका सामने आई। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट से उसका गैर जमानती वारंट जारी कराया।
थाना प्रभारी धीरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही उसके खिलाफ इनाम घोषित किया जाएगा।

👁 15.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र कब से होगा शुरू? विपक्ष के निशाने पर रहेंगे राम मंदिर चढ़ावा समेत कई बड़े मुद्दे

UP News: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होकर 6 अगस्त 2026 तक चलेगा। मंगलवार को CM योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में विधानसभा और विधान परिषद के दोनों सदनों को आहूत किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। राजनीतिक तौर पर इस बार का सत्र […]

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: प्रयागराज से सोनभद्र कनेक्टिविटी को हरी झंडी, जानिए विंध्य एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट की पूरी डिटेल

Vindhya Expressway Project UP: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई यूपी मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने प्रदेश में सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए दो नए एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। इसके साथ ही उच्च शिक्षा, महिला कल्याण, परिवहन, […]

फतेहपुर: धान लगाने के विवाद में महिला की पिटाई, सिर पर गंभीर चोट; पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

फतेहपुर। जनपद के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में खेत में धान लगाने...

फतेहपुर: 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से 5 बंदरों की मौत, 2 गंभीर झुलसे

फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी गांव में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन...

More like this