Homeराज्यउत्तर प्रदेशकेंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर फतेहपुर में चला वृहद...

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर फतेहपुर में चला वृहद स्वच्छता अभियान, गणेश शंकर विद्यार्थी चौराहे से हुई शुरुआत

Published on

फतेहपुर, केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून 2026 तक संचालित “समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान” के तहत बुधवार को जनपद फतेहुर में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स के मार्गदर्शन में जिले के नगर निकायों और ग्राम पंचायतों में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई कराई गई।

अभियान की शुरुआत पत्रकार शिरोमणि गणेश शंकर विद्यार्थी चौराहे से हुई, जहां अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सुनील कुमार, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजकुमार मौर्य, अधिशासी अधिकारी रविन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि कूड़ा सड़क पर न फेंकें, डस्टबिन का उपयोग करें तथा स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।

नगर पालिका एवं सभी नगर पंचायतों में अधिशासी अधिकारियों के नेतृत्व में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। वहीं ग्राम पंचायतों में जिला पंचायत राज अधिकारी तथा अन्य अधिकारियों की देखरेख में वृहद साफ-सफाई का कार्य कराया गया।

प्रशासन का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जनपद को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण प्रदान करना है।

👁 63.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

IGRS के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई,जर्जर मकान पर दबंगों के कब्जे का आरोप,जांच के नाम पर पुलिस-राजस्व टीम टरका रही, ग्राम प्रधान की...

फतेहपुर। जिले के बिंदकी तहसील क्षेत्र के जाफरगंज थाना अंतर्गत ग्राम तेंदुली लखीपुर में...

फतेहपुर में दो कंटेनरों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, दोनों ड्राइवर गंभीर घायल

फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा-बकेवर मार्ग पर दो कंटेनरों की आमने-सामने भीषण टक्कर...

पूर्व राज्यमंत्री धुन्नी सिंह को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

फतेहपुर। जिले में पूर्व राज्यमंत्री धुन्नी सिंह को सोशल मीडिया के माध्यम से जान...

चार गाड़ियों में ठूंस-ठूंसकर लदी मिलीं भैंसें, हिंदू संगठनों ने पकड़ा, पुलिस ने किया जब्त

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास में मंगलवार को उस समय हंगामा खड़ा...

More like this