Homeराज्यउत्तर प्रदेशकैंसर के जोखिम को कम कर सकती है स्वस्थ जीवन शैलीः डॉ....

कैंसर के जोखिम को कम कर सकती है स्वस्थ जीवन शैलीः डॉ. उमा शर्मा, जीएल बजाज के संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों को किया कैंसर से जागरूक

Published on

संवाददाता आलोक तिवारी

मथुरा। कैंसर का मतलब हमेशा मृत्यु नहीं होता, हम सब स्वस्थ जीवन शैली अपनाकर कैंसर के जोखिम को काफी हद तक कम कर सकते हैं। खूब पानी पिएं, क्योंकि पानी हमारे शरीर से सभी फ्री रेडिकल्स को बाहर निकाल देता है। यह बातें के.डी. मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर की विशेषज्ञ ऑन्कोलॉजिस्ट और कैंसर सर्जन डॉ. उमा शर्मा ने कैंसर जागरूकता कार्यक्रम में जीएल बजाज ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस मथुरा के संकाय सदस्यों और छात्र-छात्राओं को बताईं।
अतिथि वक्ता डॉ. उमा शर्मा ने बताया कि कैंसर दुनिया की दूसरी सबसे प्रमुख बीमारियों में से एक है। उन्होंने कहा कि वैसे तो कैंसर किसी भी उम्र में हो सकता है लेकिन 70 वर्ष से कम आयु में मृत्यु का पहला या दूसरा सबसे बड़ा कारण कैंसर ही है। डॉ. शर्मा ने बताया कि पुरुषों में मुख कैंसर, महिलाओं में स्तन और गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर सबसे आम हैं। उन्होंने बताया कि कैंसर के चार अलग-अलग चरण होते हैं। कैंसर होने की कोई निश्चित आयु सीमा नहीं है। अधिकांश प्रकार के कैंसर किसी भी उम्र में हो सकते हैं। तम्बाकू, शराब का सेवन, दीर्घकालिक संक्रमण और मोटापा कैंसर जोखिम के प्रमुख कारक हैं। बुखार, थकान, वजन कम होना, सूजन और दर्द कैंसर के लक्षणों में शामिल हैं।
अतिथि वक्ता डॉ. उमा शर्मा ने स्तन और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर पर अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि  ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर का खतरा अधिक होता है। स्तन कैंसर के बाद यह महिलाओं में दूसरा सबसे आम प्रकार का कैंसर है। उन्होंने स्तन और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के लक्षणों के बारे में भी बताया। डॉ. शर्मा ने कहा कि नियमित व्यायाम, स्तन पान, शराब से परहेज तथा नियमित अंतराल पर स्वयं का परीक्षण कराते रहने से कैंसर को प्रारम्भिक अवस्था में ही पहचाना जा सकता है। डॉ. शर्मा ने बताया कि नियमित शारीरिक व्यायाम, योग और आहार से भी कैंसर का खतरा कम हो सकता है। उन्होंने कहा कि स्क्रीनिंग से कैंसर के शुरुआती लक्षणों की पहचान की जा सकती है। उन्होंने सभी को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की सलाह दी।
विशेषज्ञ व्याख्यान के बाद संस्थान की निदेशक प्रो. नीता अवस्थी ने छात्र-छात्राओं से दैनिक जीवन में स्वस्थ आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हम अपने खान-पान में सुधार कर बहुत सी शारीरिक परेशानियों से अपने आपको बचा सकते हैं। प्रो. अवस्थी ने खानपान में फल, सब्जियों, साबूत अनाज और दालों का सेवन करने की सलाह दी। यह जागरूकता कार्यक्रम पहला कदम- द सोशल क्लब के अंतर्गत यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यूज सेल और उन्नत भारत अभियान सेल के सहयोग से आयोजित किया गया, जो सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक कल्याण के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
जागरूकता कार्यक्रम के समापन अवसर पर इंजीनियर ऋचा मिश्रा और प्रो. भोले सिंह ने अतिथि वक्ता डॉ. उमा शर्मा को पौध और स्मृति चिह्न भेंटकर उनका आभार माना। जागरूकता कार्यक्रम की सफलता में अनुप्रयुक्त विज्ञान एवं मानविकी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर (डॉ.) राजेश कुमार देवलिया, डॉ. प्रवीण कुमार अग्रवाल, डॉ. तनुश्री गुप्ता आदि का अहम योगदान रहा। कार्यक्रम का सुचारु संचालन लोकेश और महक ने किया।

👁 6.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मिशन-2027 की तैयारी: सीएम योगी की फतेहपुर रैली में भीड़ जुटाना बना सबसे बड़ा लक्ष्य, विकास की सौगात पर टिकी निगाहें

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को फतेहपुर के मदारीपुर कला में...

25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात; 1500 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को फतेहपुर दौरे पर रहेंगे।...

BJP Protest: संसद में विरोध प्रदर्शन के बीच BJP सांसदों से अखिलेश यादव ने मिलाया हाथ

Akhilesh Yadav: मानसून सत्र के चौथे दिन संसद भवन के बाहर सियासी घमासान देखने को मिला। एक तरफ विपक्षी सांसद NEET पेपर लीक मामले को लेकर सरकार पर हमला बोल रहे थे, तो दूसरी तरफ NDA सांसद राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में जुटे थे। इसी दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद […]

‘वहां 150 तो यहां 20 पेपर लीक’, लखनऊ में गरजे अखिलेश यादव, बोले- मंत्रियों ने खुद माना कि गड़बड़ी हुई

Akhilesh Yadav Paper Leak Statement: दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और विभिन्न छात्र संगठनों के नेतृत्व में हजारों छात्र पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली की अनियमितताओं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों के प्रदर्शन के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश […]

More like this