Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरखागा तहसील समाधान दिवस में हंगामा, किसान ने किया आत्मदाह का प्रयास

खागा तहसील समाधान दिवस में हंगामा, किसान ने किया आत्मदाह का प्रयास

Published on

फतेहपुर। जिले की खागा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पीड़ित किसान ने अधिकारियों के सामने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास कर दिया। किसान अपनी शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज बताया जा रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार किसान लंबे समय से अपनी समस्या को लेकर तहसील और संबंधित अधिकारियों के चक्कर काट रहा था, लेकिन सुनवाई न होने से वह बेहद आक्रोशित था। समाधान दिवस में पहुंचकर किसान ने लेखपाल और कानूनगो पर गंभीर आरोप लगाए और न्याय न मिलने की बात कही।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक किसान ने अचानक अधिकारियों के सामने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल लिया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए किसान को पकड़ लिया और बड़ी घटना होने से बचा लिया।

घटना के बाद तहसील परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने किसान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, वहीं अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

संपूर्ण समाधान दिवस में हुई इस घटना ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली और शिकायतों के निस्तारण पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

👁 47.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

राष्ट्रीय पर्यवेक्षक के आगमन पर कांग्रेसियों में उत्साह, 500 कार्यकर्ता जाएंगे दिल्ली

                                                   फतेहपुर। दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को प्रस्तावित कांग्रेस की महारैली...

‘मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस को भुगतना होगा अंजाम’: पीएम मोदी पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर ब्रजेश पाठक ने दी चेतावनी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माता-पिता के बारे में अपमानजनक...

न्याय की गुहार लेकर मंत्री आवास पहुंचे शिक्षक अभ्यर्थी, सुंदरकांड पाठ के बीच पुलिस ने बसों से भेजा इको गार्डन

उत्तर प्रदेश की 68,500 सहायक अध्यापक भर्ती-2018 में आरक्षण विसंगति दूर करने और नियुक्ति...

‘किसी का वोट न छूटे, न दोहराया जाए’, वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े को लेकर चुनाव आयोग पर भड़के अखिलेश यादव; चुनाव आयोग से की बड़ी...

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ियों का...

More like this