फतेहपुर। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर श्री लोक विहार कॉलोनी स्थित पूर्व विधायक विक्रम सिंह के आवास पर ‘सेवा संकल्प अभियान एवं सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने उपस्थित पूर्व सैनिकों के साथ राष्ट्रगान गाया। इसके बाद पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं शहीद सैनिकों के परिवारों को माला एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।
विक्रम सिंह ने महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, वीर अब्दुल हमीद, कैप्टन विक्रम बत्रा, कैप्टन मनोज पाण्डेय और लांस नायक करम सिंह को याद करते हुए कहा कि सीमा पर तैनात जवानों की वजह से ही देश का हर नागरिक सुरक्षित जीवन जी पाता है। सैनिकों का त्याग और बलिदान शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। सैनिकों एवं उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता जताना पूरे समाज का दायित्व है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और सुशासन के मंत्र को लेकर सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी के जीवन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में कैप्टन पीतम्बर सिंह और कैप्टन लालजी श्रीवास्तव ने विक्रम सिंह का आभार जताते हुए कहा कि जनपद के विकास के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सीमा पर जवान अपना कर्तव्य निभाते हैं, उसी प्रकार फतेहपुर को नई दिशा देने में विक्रम सिंह ने योगदान दिया है।
इस मौके पर कैप्टन पीतम्बर सिंह, कैप्टन लालजी श्रीवास्तव, सुबेदार एस.एस. पाण्डेय, सुबेदार वीरेन्द्र कछवाहा, सुबेदार सुशील तिवारी, जगनंदन सिंह, रामेश्वर सिंह, ए.के. दीक्षित, राजीव कुमार, पुष्पेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह, अमर सिंह गौर, चन्द्र सिंह, अवधेश सिंह, राम लखन सिंह, शिव कुमार, प्रकाश तिवारी, रामानुज पाण्डेय, मुशीर अहमद, अफजल, ब्रजपाल, देवी सिंह गौतम, आर.पी. भदौरिया, राजेन्द्र चौहान, राज बहादुर, जय प्रकाश सिंह सहित सैकड़ों पूर्व सैनिक एवं शहीद
Trending Now
गांधी जयंती पर पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों का किया सम्मान
👁 29.9K views





