Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरगांधीवाद के सफल शब्दशिल्पी: पंडित सोहनलाल द्विवेदी की 121वीं जयंती पर राष्ट्र का नमन

गांधीवाद के सफल शब्दशिल्पी: पंडित सोहनलाल द्विवेदी की 121वीं जयंती पर राष्ट्र का नमन

Published on

लेखक: शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी

5 मार्च 2026 को जनपद फतेहपुर ही नहीं, बल्कि समूचा देश राष्ट्रकवि पद्मश्री पंडित सोहनलाल द्विवेदी की 121वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मना रहा है। उनका जन्म 5 मार्च 1905 को उत्तर प्रदेश के बिंदकी में बिंदा प्रसाद द्विवेदी के घर हुआ था। फाल्गुन शुक्ल अष्टमी, संवत 1961 की यह तिथि उनकी हस्तलिपि में अंकित जन्मकुंडली में भी उल्लिखित है।

स्वतंत्रता संग्राम के प्रेरक कवि

द्विवेदी जी की कविताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के दीवानों में ऐसा जोश भरा कि भारत माता की वलिवेदी वीर सपूतों के बलिदानों से आप्लावित हो उठी। अनगिनत देशभक्तों ने उनके देशभक्ति गीत गाते हुए हंसते-हंसते फांसी के फंदे चूम लिए। अंग्रेजों की लाठियां, कोड़े और कारावास का भय उनके अदम्य उत्साह को डिगा नहीं सका।

उनका प्रथम कविता संग्रह ‘भैरवी’ (1941) प्रकाशित होते ही पूरे हिंदुस्तान में चर्चित हो गया। “वंदना के इन स्वरों में एक स्वर मेरा मिला लो”, “चल पड़े जिधर दो डग मग में, चल पड़े कोटि पग उसी ओर”, “मेरे भारत के कर्णधार, जागते रहो हो खबरदार” जैसे गीत आज भी राष्ट्रप्रेम की ऊर्जा से ओत-प्रोत हैं।

साहित्य-साधना और प्रमुख कृतियां

द्विवेदी जी का संपूर्ण साहित्य देशभक्ति और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को समर्पित रहा। उनकी अन्य प्रमुख कृतियों में पूजागीत, प्रभाती, युगाधार, चित्रा, वासंती, कुणाल, विषपान, चेतना, सुजाता, वासवदत्ता, मुक्तिगंधा, शिशुभारती, बालभारती, बिगुल, बच्चों के बापू, बांसुरी, चाचा नेहरू आदि विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं।
सन् 1983 में उनकी अंतिम कृति ‘संजीवनी’ प्रकाशित हुई, जो उनकी साहित्य-यात्रा का सार मानी जाती है।

व्यक्तिगत संस्मरण और विरासत

लेखक शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी के अनुसार, सन् 1981 से 1988 तक उन्हें राष्ट्रकवि का सान्निध्य प्राप्त हुआ। वे उनके लिए केवल मुंह बोले पितामह ही नहीं, बल्कि काव्य-गुरु भी थे। उनके आशीर्वाद से लेखक की काव्य-शैली को दिशा और दृढ़ता मिली।

28 फरवरी और 1 मार्च 1988 की अर्धरात्रि में कानपुर में उनका निधन हुआ। उनके जाने से हिंदी साहित्य और राष्ट्रकाव्य की एक उज्ज्वल धारा अवरुद्ध हुई, पर उनकी वाणी आज भी प्रेरणा देती है।

राष्ट्र का नमन

आज उनकी 121वीं जयंती पर कृतज्ञ राष्ट्र उन्हें शत-शत नमन करता है।

“गूंज उठी भैरवी, भर गई वलिदानों से वेदी,
अजर-अमर कल्पांत राष्ट्रकवि सोहनलाल द्विवेदी।”

👁 71.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

कौन हैं पूर्व IAS राकेश वर्मा? जिन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें नौकरशाही से राजनीति तक का सफर

Former IAS Rakesh Verma And Actress Zara Khan Join Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री फिरदौस बानो उर्फ ज़ारा खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण […]

सियासत का ‘न्यू लुक’: नीली वर्दी से यूथ वोट पर अखिलेश की नजर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क @ लखनऊ. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच युवा वोटरों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं से सीधे संवाद के अभियानों और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘जेन-जी’ से संवाद के बीच समाजवादी पार्टी ने भी युवाओं को अपनी राजनीतिक रणनीति के […]

‘हिंदू-मुस्लिम दंगे कराना चाहती है सरकार’, मस्जिद विवाद पर अजय राय का सीएम योगी पर बड़ा हमला

Ajay Rai Congress Saharanpur Sambhal Mosque Row: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार राज्य में हिंदू-मुस्लिम दंगे कराने और आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। अजय राय ने मस्जिद विवादों का हवाला देते […]

मायावती का बड़ा बयान; अशोक सिद्धार्थ राजनीति से लें संन्यास, तभी हो सकेगी आकाश आनंद की वापसी

BSP Chief Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपनी पार्टी और संगठन को लेकर एक बड़ा और कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ पर पार्टी मिशन से ज्यादा निजी स्वार्थों को महत्व देने का आरोप लगाया है। मायावती ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि […]

More like this