Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरग्राम समाज की जमीन पर कब्जे का विवाद बना हिंसक, महिला से...

ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे का विवाद बना हिंसक, महिला से मारपीट का आरोप

Published on

असोथर (फतेहपुर)।

ब्लॉक क्षेत्र के धरमपुर गांव में ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर चल रहा विवाद अब हिंसक रूप लेता नजर आ रहा है। आरोप है कि जमीन को लेकर हुए झगड़े में एक महिला के साथ मारपीट की गई, जिसमें वह घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मूलचंद्र पुत्र इंदपाल बीते करीब 15 वर्षों से ग्राम समाज की भूमि पर मकान बनाकर रह रहे हैं। वहीं, पड़ोस में रहने वाली श्यामदुलारी पत्नी राजेंद्र कुमार अपनी भैंसें पास ही बांधती हैं, जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है।
पीड़िता श्यामदुलारी का आरोप है कि मूलचंद, प्रेमचंद पुत्र जमीदार और रामगोपाल पुत्र गुड्डा अक्सर उन्हें भैंस बांधने को लेकर गाली-गलौज करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। उनका कहना है कि आरोपियों ने यहां तक कहा कि “जहां शिकायत करनी है, कर लो।”
पीड़िता के मुताबिक, हाल ही में तीनों आरोपियों ने मिलकर उनके घर पर हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट की। इस दौरान उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए। आरोप है कि मूलचंद ने पत्थर और ईंटें भी फेंकीं, जिससे उनके पैर में चोट आई।
घटना के बाद श्यामदुलारी ने 1090 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। पीड़िता के पति राजेंद्र कुमार का आरोप है कि पुलिस ने उनसे पैसे की मांग की और पैसे न देने पर जबरन हस्ताक्षर कराकर उन्हें भेज दिया।
इसके बाद पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि अब तक मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, थाना प्रभारी धीरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि मामले की जानकारी है। दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता हो चुका है और लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं।

👁 90.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

वोटर आईडी से सरकारी योजनाओं को जोड़ना गरीबों के अधिकारों पर कुठाराघात, पेंशन और राशन को चुनावी पहचान का मोहताज न बनाए सरकार: मिस्बाहुल...

फतेहपुर, असंगठित कामगार और कर्मचारी कांग्रेस (KKC) के प्रदेश कोऑर्डिनेटर मिस्बाहुल हक़ ने केंद्रीय...

‘पूरे लखनऊ को भीड़ से भर देंगे’, मायावती ने 550 पदाधिकारियों के साथ बनाई 6 दिसंबर की रैली की रणनीति

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने अपनी...

BJP UP Mission 2027: एसआईआर से चुनावी रणनीति तक, भाजपा ने बढ़ाई सियासी मोर्चेबंदी

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने राजनीतिक और संगठनात्मक मोर्चे...

More like this

वोटर आईडी से सरकारी योजनाओं को जोड़ना गरीबों के अधिकारों पर कुठाराघात, पेंशन और राशन को चुनावी पहचान का मोहताज न बनाए सरकार: मिस्बाहुल...

फतेहपुर, असंगठित कामगार और कर्मचारी कांग्रेस (KKC) के प्रदेश कोऑर्डिनेटर मिस्बाहुल हक़ ने केंद्रीय...

‘पूरे लखनऊ को भीड़ से भर देंगे’, मायावती ने 550 पदाधिकारियों के साथ बनाई 6 दिसंबर की रैली की रणनीति

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने अपनी...