फतेहपुर, 2 जुलाई 2026। जनपद फतेहपुर के थाना मलवा क्षेत्र के ग्राम तारापुर असवार में 26 जून 2026 को घरेलू विवाद के दौरान हुई एक गंभीर घटना में अवधेश उर्फ पवन की झुलसने से मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, अवधेश उर्फ पवन की पत्नी प्रीति उर्फ विनीता देवी ने घरेलू विवाद के दौरान कमरे में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी, जिससे अवधेश गंभीर रूप से झुलस गए। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री अभिमन्यु मांगलिक ने तत्काल भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार के सदस्यों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली तथा मामले के कारणों और विधिक पहलुओं की गहन समीक्षा की।
इस दौरान थाना मलवा के प्रभारी निरीक्षक सहित अन्य स्थानीय पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।






