Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरचिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल, फतेहपुर प्रांगण में दिखा बाल दिवस का उत्साह

चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल, फतेहपुर प्रांगण में दिखा बाल दिवस का उत्साह

Published on

फतेहपुर- शहर  के स्थानीय चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल, फतेहपुर में बाल दिवस के अवसर पर “सीपीएस कॉनफ्लुएंस – 2025” शीर्षक से एक भव्य सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन ने बच्चों की रचनात्मकता, उत्साह और प्रतिभा को बेहतरीन मंच प्रदान किया ।
कार्यक्रम की शुरुआत “औपचारिक प्रवाह” के अंतर्गत स्वागत संबोधन और दिव्य आशीर्वाद से हुई। सौहार्दपूर्ण प्रस्तावना के पश्चात विविध रंगारंग प्रस्तुतियाँ रहीं जो विद्यार्थियों की बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दे रहीं थीं।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने फीता काटकर बाल दिवस पर आयोजित बाल मेला का शुभारंभ किया।
विद्यालय प्रबंधक श्री सुनील श्रीवास्तव, श्री संजय श्रीवास्तव, डॉयरेक्टर श्रीमती प्राची श्रीवास्तव, प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम श्रीवास्तव, हेड मिस्ट्रेस श्रीमती रीना शुक्ला उत्तर प्रदेश माध्यमिक बोर्ड के प्रधानाचार्य श्री आशुतोष पाण्डेय के दिशा निर्देशन में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

आज के दिन का मुख्य आकर्षण: –

– शो स्टॉपर: नृत्य और संगीत की मनमोहक प्रस्तुति रही।
– प्रेरणादायक अंतर्दृष्टि: शिक्षकों व अतिथियों के प्रेरक संबोधन ने प्रबन्ध तंत्र व प्रधानाचार्या के दिशानिर्देशन में हुए कार्यक्रमों और उनमें प्रतिभाग करने वाले बच्चों की भूरि-भूरि सराहना, प्रशंसा की।
– लोक लय और ट्विंकल पैर की उंगलियाँ: लोकनृत्य एवं आधुनिक नृत्य का संगम दिखाई दिया।
– कठपुतली पैनोरमा: बाल मन को छूने वाला कठपुतली शो विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
– ज्ञान के शब्द और शब्दों में नेतृत्व: विद्यार्थियों द्वारा वैश्विक पटल पर वक्तृत्व सराहनीय रहा।
– प्रकृति के साथ सामंजस्य एवं प्रकृति के साथ सिम्फनी: पर्यावरण संरक्षण पर रचनात्मक प्रस्तुतियाँ
– भावनाओं के रंग, जीवन का स्पेक्ट्रम और परंपरा में सुर: संस्कृति, कला और संगीत की जीवंत झलक साथ ही, विद्यालय परिसर में लगे गेम स्टॉल और फूड स्टॉल लगाए गए।
– विज्ञान प्रदर्शनी और सृजनात्मक, रचनात्मक क्रॉफ्ट वस्तुओं, टैटू, मेंहदी आदि विशेष आकर्षण  का केन्द्र रहे।

जिसका विद्यार्थी और अभिभावक दोनों इस दिन का आनंद उत्सवमय वातावरण में ले सकें।
कार्यक्रम का समापन में प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम श्रीवास्तव ने आए हुए अतिथियों गणमान्य व्यक्तियों अभिभावकों और बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि  इस प्रकार के विविध गतिविधियों और क्रियाकलापों से युक्त कार्यक्रम कराने का उद्देश्य बच्चों का शारीरिक , मानसिक व सर्वांगीण विकास करना है विद्यालय शिक्षण गतिविधियों के साथ साथ शिक्षणेत्तर गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को समय और परिस्थितियों के अनुकूल अपने को समायोजित करने का गुण और जज़्बा उत्पन्न करना है । इसके  पश्चात् राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा की  गई। संपूर्ण कार्यक्रम एकता, सम्मान और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को प्रतिबिंबित कर रहा था।
इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती रेखा श्रीवास्तव, श्रीमती अनुराधा श्रीवास्तव, श्रीमती नीलम सिंह, श्री अरविन्द सिंह, श्री प्रखर सिंह बिन्दकी सी. पी. एस. के प्रधानाचार्य श्री नितिन तिवारी, सी. पी. एस. बकेवर प्रधानाचार्या श्रीमती नीता मिश्रा, पूर्व बार अध्यक्ष श्री राकेश वर्मा, श्रीमती अनुराधा गौड़ , श्री विवेक श्रीवास्तव , श्री अरविन्द श्रीवास्तव
सहित , विद्यार्थी, अभिभावक और शहर के गणमान्य व्यक्तियों शामिल हुए। शिक्षक, ऑफिस स्टॉफ, कर्मचारी वर्ग लगातार कार्यक्रम की निरंतरता बनाए रखने के लिए सक्रिय भूमिका निभाते रहे।

👁 32.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र कब से होगा शुरू? विपक्ष के निशाने पर रहेंगे राम मंदिर चढ़ावा समेत कई बड़े मुद्दे

UP News: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होकर 6 अगस्त 2026 तक चलेगा। मंगलवार को CM योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में विधानसभा और विधान परिषद के दोनों सदनों को आहूत किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। राजनीतिक तौर पर इस बार का सत्र […]

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: प्रयागराज से सोनभद्र कनेक्टिविटी को हरी झंडी, जानिए विंध्य एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट की पूरी डिटेल

Vindhya Expressway Project UP: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई यूपी मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने प्रदेश में सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए दो नए एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। इसके साथ ही उच्च शिक्षा, महिला कल्याण, परिवहन, […]

फतेहपुर: धान लगाने के विवाद में महिला की पिटाई, सिर पर गंभीर चोट; पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

फतेहपुर। जनपद के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में खेत में धान लगाने...

फतेहपुर: 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से 5 बंदरों की मौत, 2 गंभीर झुलसे

फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी गांव में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन...

More like this