Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरचौक-चौगलिया में देर रात टला बड़ा हादसा, शॉर्ट-सर्किट से दुकानों के बाहर...

चौक-चौगलिया में देर रात टला बड़ा हादसा, शॉर्ट-सर्किट से दुकानों के बाहर लगी आग

Published on

फतेहपुर। शहर के  चौक-चौगलिया इलाके में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दुकानों के बाहर लगे टट्टर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट-सर्किट की वजह से लगी। आग तेजी से फैल रही थी और यदि समय रहते उस पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। आसपास कई दुकानें होने के कारण भारी नुकसान की आशंका बनी हुई थी।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। वहीं सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग लगने से दुकानों के बाहर रखा सामान और टट्टर जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।

यह पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के चौक इलाके का बताया जा रहा है।

👁 34.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

IGRS के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई,जर्जर मकान पर दबंगों के कब्जे का आरोप,जांच के नाम पर पुलिस-राजस्व टीम टरका रही, ग्राम प्रधान की...

फतेहपुर। जिले के बिंदकी तहसील क्षेत्र के जाफरगंज थाना अंतर्गत ग्राम तेंदुली लखीपुर में...

फतेहपुर में दो कंटेनरों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, दोनों ड्राइवर गंभीर घायल

फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा-बकेवर मार्ग पर दो कंटेनरों की आमने-सामने भीषण टक्कर...

पूर्व राज्यमंत्री धुन्नी सिंह को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

फतेहपुर। जिले में पूर्व राज्यमंत्री धुन्नी सिंह को सोशल मीडिया के माध्यम से जान...

चार गाड़ियों में ठूंस-ठूंसकर लदी मिलीं भैंसें, हिंदू संगठनों ने पकड़ा, पुलिस ने किया जब्त

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास में मंगलवार को उस समय हंगामा खड़ा...

More like this