Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरजन उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश ने व्यापारी के साथ मारपीट करने...

जन उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश ने व्यापारी के साथ मारपीट करने वाले दो सिपाहियों को बर्खास्त किए जाने की मांग की

Published on

फतेहपुर-  जन उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष चन्दन सिंह चौहान के साथ वरिष्ठ पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल जिसमें प्रदेश महामंत्री अजय मौर्य, अधिवक्ता मंडल प्रदेश अध्यक्ष रामराज गांधी, जिला उपाध्यक्ष- देवनाथ धाकड़े, बुद्धराज धाकड़ी, नईम अहमद, राकेश मौर्य, महेंद्र सिंह सेंगर, नगर उपाध्यक्ष अनिल अग्निहोत्री, राजेश यादव आज  पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा 
ज्ञात हो कि 14 नवंबर दिन शुक्रवार को उद्योग व्यापार मंडल (मेहरोत्रा गुट)के जिला महासचिव विनोद साहू को राधानगर थाने के दो सिपाहियों ने थाने ले जाकर अपना पद बताने के बाद भी गाली देते हुए जमकर मारपीट किया था जिस पर किशन मेहरोत्रा ने जन उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष चन्दन सिंह चौहान से संगठन का सहयोग मांगा जिस पर प्रदेश अध्यक्ष चन्दन सिंह चौहान ने संगठन का सहयोग देते हुए अपने वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ उपस्थित रहकर किशन मेहरोत्रा के साथ पुलिस अधीक्षक से मिलकर पदाधिकारी से मारपीट करने वाले दोनों सिपाहियों को बर्खास्त करने की जोरदार मांग किया। जिससे आगे कभी भी अकारण किसी पदाधिकारी एवं व्यापारियों से ऐसी अभद्रता न हो सके।
प्रदेश अध्यक्ष चन्दन सिंह चौहान ने कहा कि जन उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश जनपद फतेहपुर ही नहीं उत्तर प्रदेश के किसी भी जिलों में अगर किसी भी व्यापारी नेताओं के साथ पुलिस प्रशासन ने अभद्रता व मारपीट की तो जिलों से लेकर राजधानी लखनऊ तक जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रकरण को लखनऊ प्रदेश कार्यालय में जन उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी संतोष दुबे को सूचित कर दिया गया है उन्होंने कहा है कि अगर जिला प्रशासन उक्त मामले में कार्यवाही न करे तो हम डीजीपी मुख्यालय एवं सासन तक इस प्रकरण को ले जाएंगे।
प्रतिनिधि मंडल में – संस्थापक/अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा, प्रदेश अध्यक्ष चन्दन सिंह चौहान, प्रदेश महामंत्री अजय मौर्य, अधिवक्ता मंडल प्रदेश अध्यक्ष रामराज गांधी, जिला उपाध्यक्ष- देवनाथ धाकड़े, बुद्धराज धाकड़ी, नईम अहमद, राकेश मौर्य, महेंद्र सिंह सेंगर, नगर उपाध्यक्ष अनिल अग्निहोत्री, राजेश यादव, जिला अध्यक्ष अनिल वर्मा, ब्रजेश सोनी, विनोद साहू सहित दर्जनों पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

👁 12.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

Shiva Sharma Murder Case Row: 9 से लेकर 21 अक्टूबर तक क्या-क्या हुआ? मॉडल श्रद्धा दुबे केस की पूरी Timeline

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले...

‘दलित उत्पीड़न के 26% मामले यूपी में’, यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने एनकाउंटर पर भी उठाए सवाल

उत्तर प्रदेश में अपराध, दलित उत्पीड़न, महिलाओं के खिलाफ अपराध और एनकाउंटर को लेकर...

‘आजम खान ने हमेशा हिंदुत्व और भारत विरोधी बयान दिए’, स्वतंत्र देव सिंह बोले- गलत आदमी का साथ देना सपा की आदत

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को रामपुर पहुंचे। यहां उन्होंने जिला...

मतदाता सूची में गड़बड़ी का अजीब मामला आया सामने

फतेहपुर में इलाहाबाद-झांसी स्नातक चुनाव की मतदाता सूची में एक अजीबोगरीब गड़बड़ी सामने आई...

More like this