फतेहपुर जन उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश संगठन के पदाधिकारयों की एक आवश्यक बैठक राधानगर में हुई जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष चन्दन सिंह चौहान मौजूद रहे बैठक में संगठन को जिले के व्यापारियों की समस्याओं को चिन्हित करने के लिए एक विशेष अभियान संगठन चला व्यापारी द्वार कार्यक्रम चलाए जाने पर निर्णय लिया गया जिसकी शुरूवात 15 जनवरी से प्रारंभ कर दी जाएगी जो 20 अगस्त तक चलेगा। जिसके तहत फतेहपुर शहर व जनपद के समस्त नगरों, कस्बों सहित ग्रामीण इलाकों तक पहुंच कर व्यापारियों को संगठन के साथ जोड़कर कमेटियों के निर्माण के साथ ही उनकी समस्याओं को भी चिन्हित करते हुए सूचीबद्ध किया जाएगा और फिर क्रमश: सम्बंधित विभागों पर संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा उनके समाधान के लिए पुरूजोर कोशिश की जाएगी और जरूरत पड़ने पर संगठन धरना, प्रदर्शन आंदोलन,की भी तैयारी कर चुका है। व्यापारिक एवं जन समस्याओं को सही ठंग से सूचीबद्ध करने के लिए ज़िले में कई स्थानों पर जिला संपर्क कार्यालय भी खोले जाएंगे।
आज की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष चन्दन सिंह चौहान के साथ जिला उपाध्यक्ष नईम अहमद, जसवंत गिहार,जुगुत सिंह मौर्य,कफील अहमद, मुन्ना सिंह,इशरार अहमद,रज्जन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
Trending Now
जन उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश संगठन के पदाधिकारयों ने संगठन चला व्यापारी द्वार कार्यक्रम चलाए जाने पर दिया
👁 8.6K views







