Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरजन्मदिन पर पत्रकार जितेंद्र विश्वकर्मा ने किया 8वां स्वैच्छिक रक्तदान, डायलिसिस मरीज...

जन्मदिन पर पत्रकार जितेंद्र विश्वकर्मा ने किया 8वां स्वैच्छिक रक्तदान, डायलिसिस मरीज को मिली मदद

Published on

फतेहपुर  01 जुलाई 2026
जन्मदिन को सेवा और मानवता के संकल्प से जोड़ते हुए वरिष्ठ पत्रकार एवं ‘सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन’ के सदस्य जितेंद्र विश्वकर्मा (जीतू) ने बुधवार को अपना 8वां स्वैच्छिक रक्तदान किया। उन्होंने मानस रक्तकेंद्र पहुंचकर एक जरूरतमंद डायलिसिस मरीज के लिए रक्तदान किया।

रक्तदान के बाद मानस रक्तकेंद्र के प्रभारी अमन यादव ने प्रशस्ति पत्र देकर उनका सम्मान किया। उन्होंने कहा कि नियमित स्वैच्छिक रक्तदाता समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनके सहयोग से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो पाता है।

इस अवसर पर जितेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को केवल उत्सव तक सीमित न रखकर सामाजिक सरोकारों से जोड़ना चाहिए। उन्होंने युवाओं से नियमित स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि “एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकती है।”

कार्यक्रम के दौरान ‘सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन’ के गुरमीत सिंह उपस्थित रहे। रक्तदान प्रक्रिया में मानस रक्तकेंद्र के प्रभारी अमन यादव, टेक्नोलॉजिस्ट अनामिका पाल तथा विष्णु ने सहयोग किया। सभी ने जितेंद्र विश्वकर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

👁 49.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में महिला से मोबाइल छिनैती का खुलासा, तीन अभियुक्त गिरफ्तार; चोरी का मोबाइल खरीदने वाला दुकानदार भी शामिल

फतेहपुर। जिले में महिला से मोबाइल छीनने की घटना का कोतवाली पुलिस ने खुलासा...

More like this