Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरजहानाबाद में पूर्व सैनिकों का 18वां होली मिलन समारोह संपन्न, फाग गीतों...

जहानाबाद में पूर्व सैनिकों का 18वां होली मिलन समारोह संपन्न, फाग गीतों से झूमे लोग

Published on

फतेहपुर जिले के पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की जहानाबाद शाखा द्वारा 18वां होली मिलन समारोह बड़े ही आध्यात्मिक और पारंपरिक अंदाज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली और फाग गीतों ने पूरे माहौल को उत्साह से भर दिया।

समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर चार फाग टीमों—नए पुरवा, असगर, घनसिमपुर कोड़ा और घाटमपुर—को आमंत्रित किया गया था। सभी टीमों ने पारंपरिक फाग गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर श्रोताओं का मन मोह लिया।

घाटमपुर की टीम ने “माधव गति तुम्हारी हम जानी” गीत गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया, वहीं नए पुरवा की टीम ने “दशरथ के लाल दिनों दिन प्यारे” गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। प्रतिस्पर्धा में चारों टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन नए पुरवा की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर टीम के कप्तान राम प्रसाद को शील्ड और 1100 रुपये की नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी और महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी मौजूद रहीं। उन्होंने सभी फाग टीमों से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि आज के समय में लोक संगीत की फाग विधा धीरे-धीरे समाप्त होती जा रही है। ऐसे में अध्यक्ष रामकेश यादव द्वारा फगुआ की सदियों पुरानी परंपरा को जीवित रखने का प्रयास सराहनीय है।

समारोह के दौरान पूर्व सैनिकों ने ठंडाई, गुजिया, चिप्स, पापड़ और समोसे का आनंद लिया। इसके बाद सभी ने फिल्मी गीतों पर करीब 15 मिनट तक जमकर डांस किया। अंत में सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और प्रसन्नता के साथ अपने-अपने घरों को लौट गए।

इस मौके पर रज्जन सिंह, शिव प्रसाद सविता, गंगाराम, जब्बार हुसैन, रामकुमार यादव, शिव गोपाल तिवारी, इंदल सिंह, सर्वेश उत्तम, अनवर यादव, अर्जुन सिंह, बलराम सिंह, जितेंद्र सिंह, करण सिंह, कमल दीक्षित, कैलाश बाबू समेत कई लोग मौजूद रहे।

👁 23.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

भाजपा युवा नेता अजय सिंह रिंकू लोहड़ी की पहल, 300 बुजुर्गों व दिव्यांगों का हुआ पंजीकरण

फतेहपुर की सदर विधानसभा 240 के अंतर्गत ग्राम सभा गौरा कला में भारतीय जनता...

Lucknow News: पहले एक ही परिवार का था सरकारी नौकरियों पर कब्जा, पिछली सरकारों पर बरसे CM योगी

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशल विकास मिशन और ITI के तहत प्रशिक्षित युवाओं के सम्मान समारोह में भाग लिया। सीएम योगी ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ आयोजित समारोह में पिछली सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौका सबको बराबर मिले तभी भविष्य अच्छा बन सकता है। इसके […]

UP में गठबंधन पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- राजनीतिक ताकत होगी तभी होगी बातचीत

Chirag Paswan on Alliance: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक गतिविधियां बढ़ा दी हैं। बुधवार को लखनऊ पहुंचे चिराग पासवान ने कहा कि किसी भी राजनीतिक गठबंधन में असरदार बातचीत तभी हो सकती है जब पार्टी का संगठन मजबूत हो, […]

More like this