Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरजिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने तहसील खागा का किया औचक निरीक्षण, पुराने...

जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने तहसील खागा का किया औचक निरीक्षण, पुराने वादों के जल्द निस्तारण के दिए निर्देश DM के सवालों पर फस गए कर्मी

Published on

फतेहपुर, 16 मई 2026। सम्पूर्ण समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने तहसील कार्यालय खागा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नायब तहसीलदार कोर्ट, तहसीलदार न्यायिक कोर्ट सहित विभिन्न पटलों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने तहसील के बड़े बकायेदारों से संबंधित फाइलों के रखरखाव एवं निस्तारण की प्रक्रिया की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पत्रावलियों का रखरखाव व्यवस्थित ढंग से किया जाए तथा लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित हो।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि तहसील के सभी पटलों का समय-समय पर नियमित निरीक्षण किया जाए, ताकि कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और गति बनी रहे।

तहसीलदार कोर्ट के निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न वादों की फाइलों को देखा और विशेष रूप से धारा-67 के पुराने मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही अन्य लंबित वादों को भी तय समय सीमा के भीतर निपटाने के आदेश दिए।

जिलाधिकारी ने तहसील कार्यालय में पत्रावलियों के रखरखाव एवं साफ-सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खागा अभिनीत कुमार, तहसीलदार शैल कुमारी, नायब तहसीलदार एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

👁 17K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

अमावस्या पर ओमघाट में हुई भव्य गंगा आरती, भक्तों ने किया दीपदान

फतेहपुर। गंगा बचाओ सेवा समिति नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति के संयुक्त तत्वावधान...

गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक के प्रयास से पीड़िता को मिला न्याय, असोथर थाने में मुकदमा दर्ज

“महिलाओं पर अत्याचार कतई बर्दाश्त नहीं” — हेमलता पटेल। फतेहपुर। जिले में महिला उत्पीड़न के एक...

राज्यमंत्री कृष्णा पासवान का अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने किया भव्य स्वागत

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश सरकार में हाल ही में राज्यमंत्री बनाए जाने पर शनिवार को...

गंगा नदी में नहाने गए 4 बच्चे डूबे, एक किशोर की दर्दनाक मौत

फतेहपुर जिले में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के...

More like this