Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरजिले में पारम्परिक ढंग से मनाया मकर संक्रान्ति का पर्वअलग-अलग स्थानों पर...

जिले में पारम्परिक ढंग से मनाया मकर संक्रान्ति का पर्वअलग-अलग स्थानों पर खिचड़ी भोज के हुए कार्यक्रम,पावर ग्रिड की सुरक्षा में तैनात पूर्व सैनिकों ने तांबेश्वर मंदिर गेट के सामने पण्डाल लगाकर खिचड़ी भोज का आयोजन किया।

Published on

 
फतेहपुर। मकर संक्रांन्ति का पर्व गुरूवार को समूचे जनपद में हर्षोल्लास के बीच मनाया गया। पर्व के मौके पर विभिन्न संगठनों द्वारा खिचड़ी भोज के आयोजन भी किये गये। साथ ही कैम्प लगाकर खिचड़ी का वितरण किया गया। पर्व के दौरान श्रद्धालुओं ने सुबह-सुबह गंगा स्नान में डुबकी लगाई तत्पश्चात खिचड़ी का लुत्फ उठाया।
मकर संक्रान्ति के पर्व को लेकर कई दिनों पहले से तैयारियां की जा रही थीं। महिलाओं ने तरह-तरह के पकवान बनाने के लिए जमकर खरीददारी की थी। सुबह से ही पर्व को लेकर सभी घरों में गजब का उत्साह देखा गया। उरद की दाल की खिचड़ी, दही बड़ा, पापड़ सहित अन्य व्यंजन तैयार किये। सर्वप्रथम लोगों ने स्नान किया तत्पश्चात पूजा-अर्चना हुई और गर्मागरम खिचड़ी का लुत्फ उठाया। इसके अलावा ओम घाट भिटौरा सहित अन्य घाटों पर गंगा स्नान करने वालों का जमावड़ा लगा रहा। मान्यता के अनुसार सर्वप्रथम लोगों ने गंगा स्नान किया तत्पश्चात खिचड़ी का आनन्द उठाया। पर्व को लेकर कई स्थानों पर खिचड़ी भोज कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। मानव सेवा परिवार की ओर से शीतला मंदिर, कोतवाली रोड के निकट मंगलवार को एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मुख्य ट्रस्टी राधेश्याम हयारण ने कार्यक्रम कराया। प्रातः काल से ही चाय और पकौड़ी की व्यवस्था की गई। जिसके बाद श्रद्धालुओं व राहगीरों को खिचड़ी वितरित की गई। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, भाजपा महामंत्री विनोद सिंह, हरिओम हयारण, पंकज केसरवानी, अमित शरण बॉबी (पत्रकार), डॉ. रवीनाथ गुप्ता, पंडित रामशरण, दिलीप गुप्ता, नारायण बाबू गुप्ता, गोलू साहू, मनीषा गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, विनोद कसेरा, सुमित गुप्ता, शिवप्रसाद मामा, इस्माइल वारसी सहित अनेक सदस्यों का सक्रिय सहयोग रहा। उत्तम उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी के नेतृत्व में समस्त पदाधिकारियों ने खजुहा में व्यापारियों और आम जनमानस के मध्य खिचड़ी वितरित की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनोज साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मित द्विवेदी, जिला कोषाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, जिला महामंत्री, जय किशन, जिला उपाध्यक्ष सलामत अली, अनिल महाजन, प्रियंका पांडेय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। श्री सीताराम मंदिर सिद्धपीठ दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर गोपालनगर में श्री सीताराम मंदिर ट्रस्ट द्वारा खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता भी खिचड़ी भोज मे शामिल हुए। छोटे बच्चों को पतंग वितरण वितरण किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री भाजपा नीरज सिंह, पुष्पराज पटेल, तेलियानी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अभिषेक त्रिवेदी, प्रकाश चंद्र गुप्ता, दिनेश तिवारी खलीफा, अवनीश कुमार, मोहित गुप्ता, मनीष कुमार, आशीष गुप्ता समेत सैंकड़ो लोग उपस्थित रहें। उधर अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा लाजहीरा कलक्टरगंज में खिचडी सहभोज एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें समाज को संगठित रहने का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व न्याय मंत्री राधेश्याम गुप्ता ने हिस्सा लिया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरूण जायसवाल ने की। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनोद कुमार गुप्त, युवा प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल, संजय गुप्ता, विनय गुप्ता फौजी, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष कविता रस्तोगी, राम विशाल गुप्ता, जगदीश प्रसाद गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता, राम प्रकाश गुप्ता संजय गुप्ता, नरायण गुप्ता, महिला जिलाध्यक्ष उमाशरन गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इसके अलावा पावर ग्रिड की सुरक्षा में तैनात पूर्व सैनिकों ने तांबेश्वर मंदिर गेट के सामने पण्डाल लगाकर खिचड़ी भोज का आयोजन किया। सभी श्रद्धालुओं के बीच गरमा गरम खिचड़ी परोसी गई। इस मौके पर एसएस पाण्डेय, रामेश्वर सिंह, जगनन्दन सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, संजय सिंह, एके दीक्षित, विजय कुमार, राजीव कुमार, राजेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे।

👁 22.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

अब भी परिजनों के मोह से आगे नहीं बढ़ पा रहीं मायावती, क्यों नहीं बन पाईं बहुजन की नेता?

उत्तर प्रदेश में कुछ ही महीनों में विधान सभा चुनाव होने हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती का कहना है कि वह राज्य में पांचवी बार बसपा की सरकार बनाने के लिए तैयारी में जुटी हैं। लेकिन, चुनाव से पहले उनकी पार्टी में जैसी उथल-पुथल है, उसे देखते हुए लगता है कि मायावती […]

जातीय हिंसा और हत्याओं के बाद गरमाई सियासत! यूपी में 2027 चुनाव से पहले जाट, ब्राह्मण और निषाद वोट बैंक पर छिड़ी जंग

UP Caste Politics Jat Brahmin Nishad Vote Bank 2027: उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपराध कोई नई बात नहीं है। लेकिन हाल के तीन हत्याकांडों ने सिर्फ कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं छोड़ा, बल्कि जातीय नैरेटिव और वोट बैंक की सियासत को भी गरमा दिया है। अंकित बालियान, विनोद कुमार साहनी और शिवकुमार त्रिपाठी की मौतों […]

CM Yogi ने दिए बड़े निर्देश: यूपी में 681 प्रमुख मार्ग होंगे गड्ढामुक्त, बारिश बाद होगा स्थायी नवीनीकरण

UP Roads,Pothole Free Roads: उत्तर प्रदेश में बारिश और बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश अभी जारी है, इसलिए सड़क की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए और जो मार्ग बारिश या […]

More like this

अब भी परिजनों के मोह से आगे नहीं बढ़ पा रहीं मायावती, क्यों नहीं बन पाईं बहुजन की नेता?

उत्तर प्रदेश में कुछ ही महीनों में विधान सभा चुनाव होने हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती का कहना है कि वह राज्य में पांचवी बार बसपा की सरकार बनाने के लिए तैयारी में जुटी हैं। लेकिन, चुनाव से पहले उनकी पार्टी में जैसी उथल-पुथल है, उसे देखते हुए लगता है कि मायावती […]

जातीय हिंसा और हत्याओं के बाद गरमाई सियासत! यूपी में 2027 चुनाव से पहले जाट, ब्राह्मण और निषाद वोट बैंक पर छिड़ी जंग

UP Caste Politics Jat Brahmin Nishad Vote Bank 2027: उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपराध कोई नई बात नहीं है। लेकिन हाल के तीन हत्याकांडों ने सिर्फ कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं छोड़ा, बल्कि जातीय नैरेटिव और वोट बैंक की सियासत को भी गरमा दिया है। अंकित बालियान, विनोद कुमार साहनी और शिवकुमार त्रिपाठी की मौतों […]