Homeशिक्षाजी एडवांस : 9396 की आल इंडिया रैंक के साथ आयुष ने...

जी एडवांस : 9396 की आल इंडिया रैंक के साथ आयुष ने अर्जित की सफलता 

Published on

रिपोर्ट-प्रमोद श्रीवास्तव

फतेहपुर। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता शिवाकाँत अवस्थी के पुत्र आयुष अवस्थी ने जी-एडवांस के एग्ज़ाम में 9396 की रैंक के साथ बड़ी सफलता अर्जित कर अपने जनपद और माता-पिता का नाम रौशन किया है। श्री अवस्थी मूलतः सदर तहसील के सहिली गाँव निवासी हैं और काफ़ी समय से प्रयागराज़ में रह कर उच्च न्यायालय में प्रैक्टिस करते हैं।
    बताते चलें कि जी-मेन्स के एग्ज़ाम में कुल 16 लाख के क़रीब छात्र शामिल हुए थे, जिसमें कुल ढाई लाख के क़रीब बच्चे जी-एडवांस की परीक्षा के लिए बुलाए गए थे, उन जनरल कैटेगरी के छात्रों को सम्मिलित होने का अवसर मिला था, जिन्होंने 93.4 फ़ीसदी से अधिक अंक जी मेन्स की परीक्षा में प्राप्त किये थे। इन ढाई लाख के क़रीब छात्रों में आयुष भी शामिल हैं, जिसकी जी एडवांस में 9396 की रैंक आई है।
   ज्ञातव्य रहे कि आईआईटी एडवांस में मात्र 17740 सीटें हैं, जिसमें प्रभावी रैंक के साथ आयुष अवस्थी का नाम भी शामिल है। आयुष का परिवार पिछले लगभग पाँच महीने से काफ़ी परेशान चल रहा है। इस दौरान आयुष की माँ सीमा अवस्थी की एक दुर्घटना में दर्दनाक मौत के कुछ ही दिनों बाद आयुष ने विगत 28 जनवरी को जी-मेन्स का पहला एग्जाम दिया, जिसमें सफ़ल रहने के बाद पिछली 08 अप्रैल को जी-मेन्स का दूसरा एग्ज़ाम दिया जिसमें उसकी आल इंडिया रैकिंग 15864 थी, जो अपने आप में गौरवपूर्ण उपलब्धि थी।
    आयुष अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देता है और आईआईटी में दाख़िला लेकर ऐतिहासिक सफलता के प्रति आशान्वित है।

👁 18.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र कब से होगा शुरू? विपक्ष के निशाने पर रहेंगे राम मंदिर चढ़ावा समेत कई बड़े मुद्दे

UP News: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होकर 6 अगस्त 2026 तक चलेगा। मंगलवार को CM योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में विधानसभा और विधान परिषद के दोनों सदनों को आहूत किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। राजनीतिक तौर पर इस बार का सत्र […]

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: प्रयागराज से सोनभद्र कनेक्टिविटी को हरी झंडी, जानिए विंध्य एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट की पूरी डिटेल

Vindhya Expressway Project UP: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई यूपी मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने प्रदेश में सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए दो नए एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। इसके साथ ही उच्च शिक्षा, महिला कल्याण, परिवहन, […]

फतेहपुर: धान लगाने के विवाद में महिला की पिटाई, सिर पर गंभीर चोट; पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

फतेहपुर। जनपद के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में खेत में धान लगाने...

फतेहपुर: 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से 5 बंदरों की मौत, 2 गंभीर झुलसे

फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी गांव में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन...

More like this