नरसिंह मौर्य असोथर फतेहपुर
असोथर पुलिस ने ग्राम टीकर के पास एक ट्यूबवेल पर छापा मारते हुए सात जुआरियों को रंगेहाथ पकड़ लिया, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से ₹1750 नगद, 160 ताश के पत्ते और आरोपितों की जामा तलाशी से ₹3500 बरामद किए। पकड़े गए आरोपियों में संतोष कुमार, नकुल मौर्य, युगल किशोर, अजय, चंद्र कुमार, अजय कुमार निवासी टीकर व अमरकोप निवासी सुजानपुर नगर पंचायत असोथर शामिल हैं। उपनिरीक्षक अविनाश यादव के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में सभी आरोपितों के खिलाफ धारा 13G जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जिन्हें निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है। पुलिस फरार दो आरोपियों की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी अभिलाष तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में जुआ, सट्टा और अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इस तरह की किसी भी हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी अभियान चलाकर ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।






