Homeराज्यउत्तर प्रदेशझाँसी पुलिस की हत्यारोपियों के साथ मुठभेड़, दो को लगी गोली।

झाँसी पुलिस की हत्यारोपियों के साथ मुठभेड़, दो को लगी गोली।

Published on

यूपी के झाँसी में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। स्वॉट और सीपरी बाजार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो वांछित अपराधी गिरफ्तार किए गए। दोनों पर हाल ही में हुई हत्या की वारदात में शामिल होने का आरोप है। मुठभेड़ के दौरान दोनों के पैर में गोली लगी, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। झाँसी पुलिस के हत्थे चढ़े कुख्यात अपराधी।
स्वॉट और सीपरी बाजार पुलिस की टीम ने 17 सितंबर की सुबह भरारी फार्म नहर पुलिया के पास घेराबंदी की। पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। गोलीबारी में अशोक उर्फ़ कुल्लू और भंवर सिंह उर्फ़ गोल्टू घायल हो गए।दोनों आरोपी हाल ही में 8 सितंबर को भोजला गाँव में हुए अरविंद यादव हत्याकांड में वांछित थे। इस मामले में पहले ही सात आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। पुलिस ने मौके से दो तमंचे, जिंदा और खोखा कारतूस बरामद किए हैं।
गिरफ्तार आरोपी अशोक और भंवर सिंह के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए गए इस ऑपरेशन को बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है और अब आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही हैं।

👁 14.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

पूर्व सैनिक संगठन और विद्युत अधिकारियों की बैठक, बिजली चोरी रोकने व व्यवस्था सुधारने पर मंथन

फतेहपुर। पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी...

रायबरेली में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, मुकदमा दर्ज कराने को दी तहरीर

रायबरेली। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री Dinesh Pratap Singh के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने शहर कोतवाली पहुंचकर...

थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

फतेहपुर। जनपद में माह के चतुर्थ शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर...

More like this