Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरटीकर हत्याकांड में चौथे आरोपी का सरेंडर, पांचवां अब भी फरार

टीकर हत्याकांड में चौथे आरोपी का सरेंडर, पांचवां अब भी फरार

Published on

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)।

असोथर थाना क्षेत्र के चर्चित टीकर हत्याकांड में फरार चल रहे चौथे नामजद आरोपी ने बुधवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि मामले का एक अन्य आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
पुलिस के अनुसार, 14 जनवरी 2026 को टीकर गांव स्थित अरहर के खेत में किसान सुमेर सिंह का हत्यायुक्त शव बरामद हुआ था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एसओजी, सर्विलांस और थाना असोथर पुलिस की संयुक्त टीमों ने जांच शुरू की थी।
पुलिस के दावे के मुताबिक, जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी रेनू ने अपनी महिला मित्र मालती के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। आरोप है कि मालती को 60 हजार रुपये में हत्या की सुपारी दी गई थी, जिसमें से 8 हजार रुपये एडवांस दिए गए थे।
जांच एजेंसियों के अनुसार, मालती ने अपने तीन साथियों राजू सोनकर, राम प्रकाश उर्फ मददू और जितेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ जिद्दी के साथ मिलकर रात में सुमेर सिंह की गला रेतकर हत्या की। पुलिस इस मामले में पहले ही रेनू, मालती और राजू सोनकर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। कुल पांच लोगों को नामजद किया गया था।
इसी प्रकरण में नामजद आरोपी राम प्रकाश उर्फ मददू, निवासी मुसैदापुर थाना थरियांव, ने अधिवक्ताओं राजकिशोर सोनकर, संदीप कैथल व सहयोगी अर्पण नारायण गुप्ता के माध्यम से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में सरेंडर किया।
वहीं, मामले का पांचवां आरोपी जितेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ जिद्दी, निवासी बहरामपुर थाना थरियांव, अब भी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
अधिवक्ता राजकिशोर सोनकर ने कहा कि उनके मुवक्किल का घटना से कोई संबंध नहीं है और उन्हें साजिशन फंसाया गया है। वे न्यायालय में विधिक प्रक्रिया के तहत अपनी बेगुनाही साबित करेंगे।
थाना प्रभारी धीरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

👁 17.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

33.10 करोड़ की लागत से बदली फतेहपुर रेलवे स्टेशन की तस्वीर, प्रधानमंत्री मोदी ने किया लोकार्पण

फतेहपुर। फतेहपुर जिले को शनिवार को बड़ी सौगात मिली। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत...

अयोध्या में गविष्ठ यात्रा का भव्य स्वागत, हेमलता पटेल ने उठाई गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ बनाने की मांग

अयोध्या। ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की 81 दिवसीय 'गविष्ठ (गौ-रक्षार्थ धर्मयुद्ध) यात्रा' का शुक्रवार को अयोध्या...

शिक्षा मित्रों की समस्याओं के समाधान की मांग, संगठन ने BSA को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन (जनपद फतेहपुर) ने शिक्षा मित्रों की विभिन्न...

पुलिस अफसर बनकर लोगों को डराते थे आरोपी, फर्जी सिम के जरिए करते थे साइबर ठगी, 17 सिम कार्ड और मोबाइल बरामद।

फतेहपुर: फतेहपुर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर साइबर ठगी करने वाले एक...

More like this